- सांचौर थाने का मामला: आबकारी एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित था आरोपी
- छिपाकर ले जाया जा रहा हरियाणा निर्मित अवैध शराब का बड़ा जखीरा हुआ था बरामद
घटना का विवरण
सांचौर थाना पुलिस ने जिला स्तरीय टॉप-10 अपराधियों और धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 साल से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सांचौर पर दर्ज प्रकरण संख्या 423 दिनांक 26 सितंबर 2020 (धारा 19/54, 14/57, 54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम) में आरोपी लंबे समय से वांछित था।
दिनांक 25-26 सितंबर 2020 की दरमियानी रात को सरहद सांचौर में नेशनल हाईवे पर मारुति शोरूम के सामने एक ट्रक (नंबर RJ 14 GB 7271) से चावल की भूसी के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की गई थी। जप्त की गई शराब में शामिल थे:
- EPISODE GOLD WHISKY के 153 कार्टून
- MCDOWELLS NO. 1 WHISKY के 25 कार्टून
- TUBORG STRONG BEER के 42 कार्टून (कुल 220 कार्टून अवैध शराब 'FOR SALE IN HARIYANA ONLY' जब्त की गई)
घटना के वक्त मौके से प्रह्लादराम (निवासी भाखासर एकड़, बाड़मेर) और रमेश (निवासी धनाऊ, चौहटन, बाड़मेर) को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य वाहन मालिक और इस प्रकरण का फरार आरोपी पिछले 5 साल से पुलिस की पकड़ से दूर था।
आरोपी का विवरण
- नाम: नवरत्न वैष्णव पुत्र भैंरुदास
- जाति: संत
- निवासी: कछोर, पुलिस थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- सुरेन्द्रसिंह (सहायक उप निरीक्षक, थाना सांचौर)
- जयंतिलाल (क्रेता/कांस्टेबल, थाना सांचौर)
- मनोहरलाल (कांस्टेबल, थाना सांचौर)
- सूरज कुमार (सहायक उप निरीक्षक, प्रभारी जिला विशेष दल चित्तौड़गढ़) एवं विशेष दल की टीम (कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां