कृषक समूह से वार्ता कर नहर कमांड एरिया का किया निरीक्षण
जालोर 20 जून। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक सुश्री रंजीता रश्मि ने सांचोर में नर्मदा नहर परियोजना, वाटर पम्पिंग स्टेशन कार्यों एवं रिडका हेड का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषक समूह से बातचीत करते हुए उनसे फीडबैक लिया तथा नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियो से कमांड एरिया के बारे में जानकारी ली ।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व उपस्थित अधिकारियों से जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि वे मानसून के दौरान वर्षा के जल का संग्रहण करें। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल का स्तर बढ़ने से किसानों व आमजन को पेयजल व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इस दौरान सीडब्लूसी जयपुर के निदेशक अभिषेक गुप्ता, केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश बालेसा एवं नर्मदा नहर परियोजना के एक्सईएन अनिल कैथल उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां