रानीवाड़ा- आधुनिकता के युग मे आज भी जरूरतमंद परिवारों के लोग तपती धुप मे भी नगे पैर चलने के लिए मजबूर है। अपनी रोजीरोटी कमाने आए परिवार हो या मेला देखने की ललक वाले मेलार्थी हो ऐसे भी होतें है जिन्हें सहयोग सहायता की आवश्यकता रहती है।
इसी को देखते हुए समाज सेवा मे हमेशा तत्पर रहने वाली स्वयं सेवी संस्था शिव सांई समिति रानीवाड़ा के बैनर तले भामाशाह रमेश कुमार पुरोहित , दलपत कुमार पुरोहित डूंगरी,गूरुदेव फिलिग सेन्टर एच पी पेट्रोल पम्प रानीवाड़ा के सहयोग से आपेश्वर पशु मेला सेवाडीया मे नगे पैर चलने वालों को चिन्हित कर मौके पर ही चरण पादुका पहनाकर स्वयं सेवक उनका आर्शीवाद लेकर आगे बढ़ते हैं।
नई चरण पादुका पहनते ही उनके चेहरे पर मुश्कान देखी जा सकती है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने चरण पादुका पहनने वाले लाभान्वित सदस्यों को नशा मुक्त जीवन जीने के उपाय बताते हुए उन्हें नशा मुक्त की शपथ दिलाई।
शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेप कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम हमेशा मानव सेवा के रचनात्मकता कार्य के साथ मेला मे जरूरतमंदो की सहायता सहयोग करने का अवसर मिलता है। आपेश्वर पशु मेला सेवाडीया मे समिति द्वारा तीन दिनों मे 265 जरुरतमंद पुरुष महिलाओं को चरण पादुका पहनाई गई।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां