झंडे की रस्म और बैंलों की पूजा के साथ श्री आपेश्वर पशु मेले की शुभारंभ, 363 बैलों की हुई आवक, 12 का होगी प्रसिद्ध घुडदौड
रानीवाड़ा। कांकरेज नस्ल के बैलों के लिए प्रसिद्ध श्री आपेश्वर पशु मेला सेवाडिया का झंडे की रस्म और बैलों की जोडी की पूजा कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर परंपरागत रस्मों को बड़गांव के ठाकुर रावत मानवेन्द्रदेव देवड़ा और मौजूदा प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा के द्वारा निभाया गया। इस मौके पर उपखंडाधिकारी और मेला मजिस्ट्रेट सुनीलकुमार, तहसीलदार हनुवंतसिंह, विकास अधिकारी सुश्री हेमलता बिश्नोई सहित पंचायत समिति रानीवाड़ा के तमाम प्रशासक सरपंच और डेलिगेट मौजूद रहे।

मेले का प्रतिवेदन और प्रस्तावना का प्रस्तुतीकरण विकास अधिकारी हेमलता की ओर से दिया गया। प्रधान राघवेन्द्रसिंह ने मेले का इतिहास और इस साल के मेले में पंचायत समिति की ओर से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में रोजाना एक गाडी हरा चारा दानदाताओं की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
मेला परिसर में खेलिया अपडेट की गई है। पशुओं के लिए 24 घंटे पानी की व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जा रही है। ताकि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की ओर से नजर रखी जाए। 12 अप्रेल को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ प्रसिद्ध घुडदौड का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आज जिला कलक्टर प्रदीप गावंडे आने वाले थे परन्तु आवश्यक मिटींग के कारण नही आ सके। इयी तरह, विधायक रतन देवासी को व्यक्तिगत आमंत्रित किया गया था परन्तु आवश्यक कार्यवश वो नही आ सके। अब समापन समारोह में सभी का आमंत्रित किया गया है।
इस मौके पर उपप्रधान महादेवाराम देवासी, पुलिस उपाधीक्षक भवानीसिंह इंदा, थानाधिकारी दीपसिंह चौहान, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष वरदाराम माली, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीराम चौधरी, महिपाल चौधरी, कुंवर तेजपालसिंह देवड़ा रानीवाड़ा खुर्द, भैरूपालसिंह देवडा, छोटूसिंह जाखडी, ब्लॉक सीएमओ डॉ. गणपत चौधरी, जसमूल डेयरी सहायक प्रबंधक डूंगाराम, बीईईओ गजेन्द्र देवासी, पूर्व सरपंच बाबूलाल चौधरी, राजूसिंह बड़गांव, पूर्व सरपंच नागजीराम परमार, परस राम ढाका, कांग्रेस नेता अंबालाल चितारा सहित कई जने मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद भारद्वाज की ओर से किया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां