(संवाददाता, जालोर) जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थ अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सरवाना की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार 5,000 रुपये के इनामी अपराधी दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार किया।
इस कार्यवाही को महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में अंजाम दिया गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ की निगरानी में पुलिस ने 28 अप्रैल 2025 को यह सफलता पाई।
गिरफ्तार आरोपी दिनेश विश्नोई (निवासी करावडी, थाना झाब) को जिला कारागार जालोर से प्रोडक्शन वारंट के जरिए हिरासत में लिया गया और प्रकरण संख्या 11/2025 के तहत कार्रवाई की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
थानाधिकारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें हुसैनखान, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, कैलाश कुमार, पुनमाराम और आमदखान शामिल थे, ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।



