Homeरानीवाड़ाहलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के...

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Published on

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर जुटेंगे अन्नदाता

सर्किल न्यूज नेटवर्क रानीवाड़ा। खेती-किसानी के गंभीर संकट और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ क्षेत्र के अन्नदाताओं का सब्र अब जवाब देने लगा है। क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को उपखंड मुख्यालय पर बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह ठीक 11 बजे एसडीएम कार्यालय के ठीक सामने शुरू होगा, जिसमें समूचे क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की तैयारी है

संकट में अन्नदाता: 5 प्रमुख मांगों पर आर-पार का रुख आयोजकों के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र का किसान चौतरफा मार झेल रहा है। लंबे समय से बारिश की बेरुखी और सूखे के हालात को देखते हुए क्षेत्र को तुरंत अकाल घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई जा रही है। इसके साथ ही खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर रहे सुअर और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, फसल बीमा का भुगतान करने व वंचित किसानों को तुरंत सरकारी अनुदान देने, जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने और बेसहारा गोवंश के संरक्षण हेतु नंदी गौशाला का निर्माण करवाने जैसी 5 प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखी जाएंगी

एकजुटता की अपील धरना प्रदर्शन के आयोजक एडवोकेट ललित पुरोहित ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की इन वाजिब मांगों पर ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी और संतोषजनक हल नहीं निकलता, तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

दूसरी खबर ये भी

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...