Homeगुजरातगोलासन हनुमान मंदिर चोरी मामला: सांचौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दबोचा...

गोलासन हनुमान मंदिर चोरी मामला: सांचौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दबोचा गया शातिर चोर आगथला का भावेश पटेल

Published on

— आशापुरा माता मंदिर में हुई 3 लाख की सनसनीखेज डकैती का भी हुआ राजफाश, पुलिस रिमांड पर आरोपी से पूछताछ जारी

सांचौर (सर्किल न्यूज नेटवर्क)।

क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गोलासन हनुमान मंदिर में हुई करोड़ों की आस्था से जुड़ी भारी चोरी की वारदात के मामले में सांचौर थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के कुशल निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने इस मामले के तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू व वृताधिकारी अरविंद जांगीड़ के सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी नेमाराम की अगुवाई में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भावेश पटेल उर्फ भावा भाई (28 वर्ष) पुत्र अबाजी पटेल निवासी कुडा, थाना आगथल (गुजरात) को धर दबोचा

चांदी के छत्र और हनुमानजी का मुखोटा ले उड़े थे शातिर चोर

मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि गोलासन हनुमान मंदिर संस्थान के अध्यक्ष प्रतापसिंह (80) पुत्र वीरसिंह राव निवासी सांचौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर भगवान हनुमानजी का लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी का मुखोटा, 3 किलोग्राम वजनी चांदी के दो बड़े छत्र, आधा किलो का छोटा छत्र और पूरी वारदात को छुपाने की नीयत से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर लिया था। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक नींबसिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की

तकनीकी साक्ष्यों से बेनकाब हुए गिरोह के चेहरे

अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने जब आधुनिक तकनीकी साधनों और गहन पड़ताल का जाल बिछाया तो चोरों का सुराग हाथ लगा। इससे पूर्व पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों—जीवण भाई उर्फ जीवणजी ठाकोर निवासी लालपुर और भावेश भाई ठाकोर निवासी लाखणी (थराद, गुजरात) को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इसी कड़ी में अब तीसरे आरोपी भावेश पटेल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से चोरी गया माल-मशरूका बरामद करने के लिए कड़ी पूछताछ कर रही है

पुराने मंदिर चोरी कांड का भी निकला मास्टरमाइंड

पकड़े गए शातिर आरोपी भावेश पटेल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी वर्ष 2025 में प्रतापपुरा सरहद पर स्थित आशापुरा माता मंदिर में हुई बड़ी चोरी की वारदात में भी लंबे समय से वांछित चल रहा था। वहां आरोपी ने अपने साथियों के साथ मंदिर की दानपेटी तोड़कर करीब 3 लाख रुपये नकद और माता रानी के श्रृंगार के कीमती आभूषण पार कर दिए थे। पलादर निवासी वियाराम देवासी की रिपोर्ट पर दर्ज इस पुराने मामले में भी पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सख्त पूछताछ करेगी

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नींबसिंह सहित कांस्टेबल गोआराम, सेवाराम, गोगाराम और प्रकाश कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में क्षेत्र की अन्य कई चोरियों का खुलासा होने की पूरी संभावना है

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा ज़बरदस्त रोमांच, गोविंदों की टोली ने हवा में बनाई मानव पिरामिड की मीनार

रानीवाड़ा के गरबा चौक में उमड़ा जनसैलाब, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से...

गुरु ही गढ़ते हैं देश का भविष्य: रानीवाड़ा के न्यू गोल्डन एजुकेशन सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षकों के समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा, साफा-माला एवं श्रीफल...

गुरु बिन ज्ञान न उपजै: रघुनाथ बिश्नोई कॉलेज में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने नमाए शीश

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क रानीवाड़ा। नगर के श्री रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल कॉलेज में शिक्षक दिवस का...

दूसरी खबर ये भी

कोर्ट पर दिखा खेल और दोस्ती का अनोखा संगम: उम्र को मात देकर 11 से 84 साल के रोटेरियंस ने दिखाया दम

सिंधु भवन रोड स्थित एआरए में आयोजित 'रोटरी रैकेट लीग 1.0' में 20 क्लबों...

कच्छ में LCB का बड़ा शिकंजा: ₹11 लाख के अवैध कॉपर वायर के साथ बाड़मेर के चार शातिर दबोचे

पिकअप गाड़ी में छिपाकर ले जाया जा रहा था 12 क्विंटल तांबा, गुप्त सूचना...

फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी शराब से भरी लग्जरी कार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी तस्करी

डीसा रूरल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.65 लाख की अंग्रेजी शराब और ब्रेजा कार...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के प्रकरण में लंबे समय से तलाश थी, तकनीकी दक्षता और मुखबिर...

रबारी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम: डीसा में विधायक मावजीभाई देसाई के नेतृत्व में ‘गोपालक बिजनेस समिट’ संपन्न

युवाओं में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने i-Hub और EDII जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं...

मुंबई की झोपड़पट्टी से मिली वाव की लापता युवती: पुलिस ने 23 वर्षीय आयशा को परिजनों से मिलाया

टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के दम पर पुलिस को मिली सफलता; युवती बोली-...

तत्काल टिकट का खेल: रेलवे स्टेशन पर ₹500 की घूस लेते चीफ बुकिंग क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की त्वरित कार्रवाई: पालनपुर टीम ने बिछाया जाल, रिश्वत की रकम बरामद कर...

एक किलो सोने की छिनैती का शातिर तस्कर भुज में गिरफ्तार: बाड़मेर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड ‘दादाडो’, LCB की बड़ी कार्रवाई!

कच्छ/बाड़मेर: राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में एक किलो सोने की सनसनीखेज धोखाधड़ी और...

संयुक्त किसान मोर्चा की हुंकार: बकाया अनुदान और नर्मदा नहर के पानी को लेकर सांचौर में कल होगी अहम बैठक

सांचौर: किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर...