जालोर में गौरव पथ पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया जोधपुर का सुरेन्द्र धेतरवाल, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
जालोर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गौरव पथ मार्ग पर घेराबंदी कर 106.43 ग्राम अवैध एमडी (मौली) बरामद की और जोधपुर निवासी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर भाटी की अगुवाई वाली टीम को मुखबिर से इस तस्करी की सटीक सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र धेतरवाल पुत्र हप्पा राम, जाति विश्नोई, उम्र 20 साल, निवासी लुणावास जाटान, पुलिस थाना झंवर, जिला जोधपुर को दबोच लिया।
आरोपी के पास से जब्त एमडी की खेप के संबंध में पुलिस थाना जालोर में धारा 8/22 और 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से खरीदा गया था और किसे सप्लाई किया जाना था। कार्रवाई में साइबर सैल और थाना टीम का विशेष योगदान रहा।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां