ऑपरेशन धरकरभर के तहत सरवाना पुलिस की कार्रवाई
जालोर/सांचौर। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन धरकरभर के तहत सरवाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अफीम और डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
जोधपुर रेंज के आईजी विकासकुमार के मिशन मदमर्दन अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में चल रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार नाकाबंदी और तलाशी अभियान जारी है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान चारण व सहायक पुलिस अधीक्षक सांचौर काम्बले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में, थाना सरवाना थानाधिकारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सांचौर थाना क्षेत्र के प्रकरण संख्या 286/14.06.2025 धारा 8/15, 8/17 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त
- ईशराराम पुत्र भीखाराम प्रजापत (उम्र 45, निवासी कुम्हार मोहल्ला, रानीवाड़ा रोड, सांचौर)
- विशनाराम ऊर्फ विष्णुराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई (उम्र 40, निवासी दाता, थाना सांचौर)
को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध अवैध डोडा पोस्त व अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में रहे शामिल –
सुरजभानसिंह (थानाधिकारी), कैलाशकुमार (कानि. 39), ईश्वरसिंह (कानि. 39), सुरेशकुमार (कानि. 786) – पुलिस थाना सरवाना।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां