Homeन्यूज़रानीवाड़ा के धामसीन में श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्रशिक्षण शिविर जारी

रानीवाड़ा के धामसीन में श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्रशिक्षण शिविर जारी

Published on

क्षत्रियोचित संस्कारों का दिया जा रहा है प्रशिक्षण, 20 ko होगा समापन

रानीवाड़ा। श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर धामसीन के आशापुरा माताजी मंदिर में चल रहा है। शिविर में आज तीसरे दिन सामूहिक संकारमयी कर्म प्रणाली के माध्यम से क्षत्रियोचित संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर दिन का शेड्यूल अलग अलग है।

रानीवाड़ा मंडल प्रमुख रेवतसिंह जाखड़ी ने बताया कि इस शिविर में धामसीन, मेडक, जोड़वास, डूंगरी, जाखड़ी, रतनपुर, कागमाला, चांडपुरा, उच्चमत, जीतपुरा, वाडा भवजी, करड़ा, सेवाडा, वडवज, रायपुर, सुरावा, पांचला, टीटोप आदि गांवो के 130 से अधिक स्वंयसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

शिविर प्रमुख राजेंद्रसिंह भवरानी ने कहा कि आज के इस तामसिक वातावरण से बचने के लिए अपनी रज शक्ति को सत के साथ लगाना होगा, इसके लिए लगातार अभ्यास की आवश्यकता है और इसी प्रकार का अभ्यास हमें इन 4 दिनों में इस शिविर में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ अधिकार की बजाए कर्तव्य की बात करता हैं, वहीं कर्तव्य जिसको हमारे पुर्वजों ने निर्वहन किया और उसी के फलस्वरूप क्षत्रिय समाज में जन्म लेना हमारे लिए गौरव का विषय हैं।

शिविर में गणपतसिंह रतनपुर, हनवंतसिंह सुरावा, पृथ्वीसिंह वडवज, प्रवीणसिंह सुरावा, गोविंदसिंह भाटवास, विक्रमसिंह धानसा, रूपेंद्रसिंह पांचला, दिलीपसिंह गोला, गजेंद्रसिंह जाविया, देरावरसिंह उचमत आदि के द्वारा प्रार्थना, बौद्धिक चर्चा, खेल गतिविधि, सहगायन, बौद्धिक चर्चा आदि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर व्यवस्था में धामसीन के स्थानीय समाज बंधुओं की ओर से सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...