देवल बोले – भाजपा सरकार की नीयत शीशे सी साफ, कांग्रेस ने किया था युवाओं से धोखा
रानीवाड़ा। जसवंतपुरा उपखंड को बड़ी सौगात मिली है। बजट 2025-26 में घोषित राजकीय महाविद्यालय जसवंतपुरा के भवन निर्माण हेतु 8 सितम्बर को सरकार ने 4 करोड़ 50 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी। इस पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत कांच की तरह पारदर्शी और साफ है।
देवल ने जसवंतपुरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह, संवेदनशील और पारदर्शी है। यह सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्ग के सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित है।

देवल ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला और कहा कि 2013-18 में विधायक रहते उन्होंने रानीवाड़ा कॉलेज स्वीकृत कराया था, मगर 2018 में कांग्रेस सरकार आते ही कॉलेज का मामला अटक गया। “मैंने विधानसभा और विभिन्न मंचों पर बार-बार मांग की, मगर संकीर्ण मानसिकता वाली कांग्रेस सरकार ने भाजपा का विधायक होने के कारण युवाओं के सपनों पर चोट की।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने आखिरी कार्यकाल में मजबूरी में स्वीकृति दी, लेकिन भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि घोषणा करना और तुरंत क्रियान्विति करना ही असली काम है। “सिर्फ 6 महीने में बजट घोषणा से लेकर जमीन आवंटन और वित्तीय स्वीकृति तक सबकुछ पूरा हो गया। यह है भाजपा सरकार की तेज़ रफ्तार कार्यशैली।”
देवल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री (उच्च शिक्षा मंत्री) प्रेमचंद बैरवा और उप मुख्यमंत्री (वित्त मंत्री) दिया कुमारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज गरीब वर्ग, किसान परिवारों और SC-ST वर्ग के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और घरवालों पर आर्थिक बोझ भी नहीं बढ़ेगा।
🔥 सर्कल सोच
जसवंतपुरा की धरती पर यह सिर्फ़ एक कॉलेज नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा और तरक्की का किला बनने जा रहा है। भाजपा सरकार ने साफ कर दिया है कि यहाँ घोषणाएँ हवा में नहीं उड़तीं, बल्कि जमीन पर उतरती हैं — और वो भी पूरी रफ्तार से।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां