जालोर, 24 मई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायला का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर की जाँच की और रजिस्ट्रेशन काउंटर, मेडिकल वार्ड एवं अस्पताल परिसर की स्थिति का आकलन करते हुए बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वार्डों में पहुंचे कलक्टर, मरीजों से की बातचीत निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से वार्ता कर स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार की स्थिति जानी। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
इस अवसर पर सायला तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, बीसीएमओ डॉ. रघुनंदन विश्नोई सहित चिकित्सा अधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद रहे।



