जालोर 13 सितंबर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सायला तहसील के आसाणा ग्राम के मनोहर सिंह पुत्र छैल सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र छैल सिंह, जगताराम पुत्र जेपाराम मेघवाल, श्रवण पुत्र मोडजी देवासी, ओमाराम पुत्र छैलाजी मेघवाल, श्रवण पुत्र ताराराम मेघवाल की प्राकृतिक आपदा से दुःखद निधन पर शनिवार को उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने एसडीएम सायला को पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से तुरंत प्रभाव से सहायता उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सायला सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, लालाराम माली, खंगार सिंह आसणा, हरिसिंह तुरा, थानमल पुरोहित सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



