रानीवाडा के करड़ा पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले मे एक आरोपी को महज दो घण्टो मे गिरफ्तार कर अपहरणकर्ता के चुंगल से व्यक्ती को मुक्त करवाया गया है। जिला एसपी ज्ञानचन्द यादव के निर्देशन मे जिले मे चलाए जा रहे विशेष अभियान भौकाल के तहत करडा थानाधिकारी कमलेशकुमार ने मय टिम के साथ कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम को एक आरोपी सेवाडा निवासी भगाराम पुत्र नारणाराम कलबी को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी कमलेशकुमार ने बताया कि 21 फरवरी को देर रात को पुलिस थाना करडा पर सुचना प्राप्त हुई की मेघाराम कलबी निवासी चाटवाड़ा का भगाराम कलबी निवासी सेवाडा द्धारा अपहरण कर उसे बंधक बनाकर मारपीट कर रूप्यों की मांग कर रहे है। जिस पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से ट्रेस आउट कर सेवाडा सरहद मे स्थित भगाराम के खेत मे बनी ढाणी पर पंहुच बंधक मेघाराम को मुक्त करवाकर अभियुक्त भगाराम को दस्तयाब कर दिया गया है। वही मेघाराम ने रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया गया है। वही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट मे पेश किया गया जहा से न्यायालय ने पीसी रिमांड पर भेजा गया है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां