रानीवाड़ा। निकटवर्ती पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतवाडा के विद्यार्थियों का भ्रमण दल उदयपुर और राजसमंद के कई टूरिस्ट प्वाइंट्स का भ्रमण कर वापस लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
पीएमश्री प्रभारी आसुराम देवासी ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत ग्रीन स्कूल फील्ड विजिट भ्रमण दल हल्दीघाटी, एकलिंग जी, फतह सागर झील, पिछोला झील, मंशापूर्ण करणी माता जी मंदिर, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और सहेलियों की बाड़ी का भ्रमण कर वापस लौटने पर समस्त विद्यार्थियों व स्टॉफ ने अपने अनुभव साझा किए।
विद्यार्थियों ने वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता पर्यावरण जागरूकता एवम् प्राकृतिक दृश्य की महता जानी और पीएम श्री योजना का आभार जताया। 140 विद्यार्थियों के इस दल को शुक्रवार तड़के हरी झंडी दी थी। स्वागत के दौरान सरपंच प्रतिनिधि केसाराम देवासी, गणेशा राम करगटा, लीलाराम देवासी, गणपतसिंह देवड़ा, भीखाराम चौधरी, रतनाराम सहित प्राचार्य आईदानाराम देवासी, अशोक कुमार जाजोदा, हापूराम, बाबूलाल, आसुराम परिहार, भूराराम जाट, मला राम देवासी, श्रवण कुमार उपस्थित रहे।
