दांतवाड़ा। ईमानदारी आज भी जिंदा है, इस बात को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतवाड़ा के शारीरिक शिक्षक श्री लीलाराम जी गुर्जर ने चरितार्थ कर दिखाया है। उनके इस सराहनीय कदम की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
दो दिन पूर्व करवाड़ा निवासी श्री केसराराम जी का मोबाइल फोन दांतवाड़ा बस स्टैंड के पास कहीं गिर गया था। मोबाइल खो जाने से केसराराम जी काफी परेशान थे। यह मोबाइल राह चलते शारीरिक शिक्षक श्री लीलाराम जी गुर्जर को मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और ईमानदारी का परिचय देते हुए इसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
संस्थाप्रधान के हाथों सौंपा फोन
श्री गुर्जर ने विद्यालय पहुंचकर मोबाइल फोन संस्थाप्रधान श्री हरफूल सिंह जी महरिया को सौंपा। इसके बाद मोबाइल के वास्तविक मालिक केसराराम जी से संपर्क किया गया और विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य के हाथों उन्हें उनका फोन सुपुर्द किया गया।
"उस ग्रामीण सज्जन के लिए अपना खोया हुआ फोन वापस पाना किसी आईफोन मिलने जैसी खुशी से कम नहीं था।"
विद्यालय परिवार को गर्व
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर केसराराम जी ने शारीरिक शिक्षक और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय स्टाफ ने कहा कि श्री लीलाराम जी ने जो नेक कार्य किया है, उससे समाज में अच्छा संदेश गया है और हमें अपने साथी स्टाफ पर गर्व है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां