जालोर 3 जुलाई। औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत बुधवार को पंचायत समिति आहोर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी ने बताया कि विशेष शिविर में योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण व आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं संबंधी प्रावधान एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में मौके पर 5 आवेदन तैयार करवाये गये।
शिविर में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कपूराराम एवं वरिष्ठ सहायक जवानाराम उपस्थित रहे।
आहोर पंचायत समिति में हुआ विशेष शिविर का आयोजन

सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।
यूट्यूब चैनल
वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें
वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और 🔔 घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंविज्ञापन एवं सहयोग
विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप
अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।
9829441487 पर वाट्सअप करें





पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां