Circle News Network | सूरत
"शास्त्र और शस्त्र की विद्या से जो परिपूर्ण हो, वही समाज इतिहास लिखता है।" इसी अटूट संकल्प के साथ राजस्थान राव राजपूत क्षत्रिय समाज ट्रस्ट, सूरत अपने गौरवशाली इतिहास को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए एक नई इबारत लिखने जा रहा है। आगामी रविवार, 29 मार्च 2026 को सूरत की धरा पर राव समाज का एक विराट 'शपथ ग्रहण एवं होली स्नेह मिलन समारोह' आयोजित होने जा रहा है। यह मात्र एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को संगठित, मजबूत और संस्कारवान बनाने का एक शंखनाद है।
संस्कार, संस्कृति और संगठन का संगम
समाज के प्रबुद्धजनों का मानना है कि राव समाज की असली ताकत उसकी एकता और सांस्कृतिक जड़ें हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी के माध्यम से युवाओं में उच्च संस्कार फूँकना और उन्हें शस्त्र (साहस) व शास्त्र (ज्ञान) की विद्या में पारंगत करना है। क्षेत्रीयता के प्रतिनिधित्व के आधार पर बनाई गई यह कार्यकारिणी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लेगी।

शक्तिपुंज: कार्यक्रम के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए समाज के कई दिग्गज शिरकत कर रहे हैं:
- मुख्य अतिथि: श्रवण सिंह जी ठि. बोरली, दिलीप सिंह जी ठि. आईडाणा, रॉड सिंह जी ठि. आ. की मादडी, बलदेव सिंह जी ठि. भीटवाडा।
- विशिष्ट अतिथि: कुंवर गगन सिंहजी ठि. मावली, प्रेम सिंहजी ठि. भीनमाल, हिमांशुसिंह जी ठि. भीटवाडा, कर्नल गुमान सिंहजी ठि. आ. की मादडी, हुकम कुंवर ठि. बसंतगढ़, हिम्मतसिंह जी ठि. बसंतगढ़, पृथ्वि सिंह जी ठि. मणधर, विवेक सिंह जी ठि. खेड़ली, अजय सिंह जी ठि. फलाबारां, जीवन सिंह जी ठि. बोयणा, विष्णु सिंह जी घंटियाली, नरेन्द्र सिंह जी ठि. घंटियाली।

- अन्य विशिष्ट गणमान्य: मंगल सिंह जी ठि. राव मादड़ा, मोहन सिंह जी ठि. चांचौड़ी, अजीत सिंह जी ठि. नारलाई, पहाड़ सिंह जी ठि. मणधर, भगवत सिंह जी पारस ठि. आईडाणा, तख्त सिंह जी ठि. देवाणा, कुलदीप सिंह जी ठि. बांता रघुनाथगढ़, कान सिंह जी ठि. महूड़ा, मूल सिंह जी ठि. राव मादड़ा, अमर सिंह जी ठि. गुगली, कल्याण सिंह जी ठि. राव मादड़ा, शैतान सिंह जी ठि. गुगली, भोपाल सिंह जी ठि. राव मादड़ा, अर्जुन सिंह जी ठि. नादाणा, नारायण सिंह जी ठि. आईडाणा, अमर सिंह जी ठि. कनावदा, विक्रम सिंह जी ठि. चामुंडेरी, हिम्मत सिंह जी ठि. भीटवाडा, प्रेम सिंह जी ठि. नादाणा, शम्भु सिंह जी ठि. भीटवाडा, खुमान सिंह जी ठि. सेवाली, दुर्गपाल सिंह जी ठि. भीटवाडा, हरि सिंह जी ठि. मरतडी, सूर्यवीर सिंह जी ठि. भीटवाडा, अर्जुन सिंह जी ठि. सतढुढिया, नरेन्द्र सिंह जी ठि. सागवाडिया, खुमान सिंह जी ठि. गरड़ा।

नेतृत्व की नई इबारत: नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी
समाज के मुख्य संरक्षक खुमान सिंह जी ठि. नादाणा के मार्गदर्शन में यह टीम समाज सेवा का बीड़ा उठाएगी:
- संरक्षक मण्डल: जब्बर सिंह जी ठि. नादाणा, पर्वत सिंह जी ठि. रेवड़ियां।
- अध्यक्ष: हरि सिंह जी ठि. महूड़ा।
- उपाध्यक्ष: विजय सिंह जी ठि. भीटवाडा।
- सचिव: सतीश सिंह जी ठि. बोरली।
- महासचिव: दिलीप सिंह जी ठि. चामुंडेरी।
- कोषाध्यक्ष: सुभाष सिंह जी ठि. राव मादड़ा।
- संगठन मंत्री: दलपत सिंह जी ठि. सायरा।
- मीडिया प्रभारी: भारत सिंह जी ठि. चांचौड़ी।
- सह मीडिया प्रभारी: विक्रम सिंह जी ठि. राव मादड़ा।
- खेल मंत्री: रूबल सिंह जी ठि. महूड़ा।
- सांस्कृतिक मंत्री: गोविन्द सिंह जी ठि. रेवड़ियां।

क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व: मारवाड़, मेवाड़ और पांचपट्टी संभाग
मेवाड़ संभाग:
- अध्यक्ष: मिलन सिंह जी ठि. आईडाणा
- उपाध्यक्ष: जीवन सिंह जी ठि. महूड़ा
- सचिव: दलपत सिंह जी ठि. सायरा
- महासचिव: भगवत सिंह जी ठि. गुगली
- कोषाध्यक्ष: प्रेम सिंह जी ठि. बोयणा
- संगठन मंत्री: गुलाब सिंह जी ठि. महूड़ा
- सह मीडिया प्रभारी: रूबल सिंह जी ठि. महूड़ा
मारवाड़ संभाग:
- अध्यक्ष: दिलीप सिंह जी ठि. चामुंडेरी
- उपाध्यक्ष: हिम्मत सिंह जी ठि. बाली
- सचिव: प्रवीण सिंह जी ठि. कोरटा
- महासचिव: गोपाल सिंह जी ठि. कोरटा
- कोषाध्यक्ष: नरेंद्र सिंह जी ठि. बांता रघुनाथगढ़
- संगठन मंत्री: शैतान सिंह जी ठि. ऐवड़ी
- सह मीडिया प्रभारी: भूपेंद्र सिंह जी ठि. बांता रघुनाथगढ़
पांचपट्टी संभाग:
- अध्यक्ष: विक्रम सिंह जी ठि. घंटियाली
- उपाध्यक्ष: श्रवण सिंह जी ठि. सेराऊ
- सचिव: सुरेन्द्र सिंह जी ठि. बगसड़ी
- महासचिव: पहाड़ सिंह जी ठि. कोडीटा
- कोषाध्यक्ष: कुलदीप सिंह जी ठि. बोरली
- संगठन मंत्री: हितेश सिंह जी ठि. मणधर
- सह मीडिया प्रभारी: सतीश सिंह जी ठि. मोरवाडा
आयोजन का विवरण
- दिनांक: रविवार, 29 मार्च 2026
- समय: दोपहर 11:30 बजे
- स्थान: श्री माहेश्वरी लक्जरिया 10/02, आई माता रोड, अमीधारा सोसायटी के पास, पर्वत पाटिया, सूरत।
यह समारोह समाज के हर परिवार के लिए खुला है। राजस्थान राव समाज ट्रस्ट ने अपील की है कि समाज बंधु परिवार सहित पधारकर अपनी एकता का परिचय दें और समाज को सशक्त बनाने के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां