सांचौर 30 नवंबर। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने शनिवार को सांचौर जिले की ग्राम पंचायत हरियाली, जाखल एवं अरणाय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब के सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य को देखते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं को नवीनतम टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षण प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक हैं।
जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्या
जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने शनिवार को हरियाली ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनी तथा जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
