Homeन्यूज़राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित-जोगेश्वर गर्ग

राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित-जोगेश्वर गर्ग

Published on

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह सम्पन्न, 271 नवचयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जालोर 29 जून। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने जालोर जिले के नवचयनित 271 कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि सेवा और समर्पण भाव से अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्य करें।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग जालोर क्लब में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी समय में भी पारदर्शिता के साथ विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने नवचयनित कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। अतः आमजन के हितार्थ अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के अंत में जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलक्टर पूजा पार्थ, पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित व आहोर नगरपालिका अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान टैगोर इन्टरनेशनल ऑडिटोरियम स्कूल मानसरोवर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय उत्सव में इन्हें दिए नियुक्ति पत्र
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अध्यापक लेवल-1 सागर शर्मा व जसराम तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक रमेश कुमार व गणपतलाल को प्रतीक रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
वही जिले में कुल 271 नियुक्ति पत्र जारी किए जिनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 183, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के 60, वन विभाग के 12, सहकारिता विभाग के 1, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 1, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 5, पशुपालन विभाग के 9 तथा कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के 2 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, एडवोकेट सुरेश सोलंकी, पंचायत समिति सदस्य छगनाराम माली गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, व जनप्रतिनिधि-अधिकारी सहित नवचयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...