• उपाध्यक्ष पद पर यूसुफ खान निर्विरोध निर्वाचित, सचिव बने श्रवण कुमार ढाका • मतगणना पूरी: भीनमाल अभिभावक संघ को मिली नई कार्यकारिणी
सर्कल न्यूज नेटवर्क भीनमाल। शहर के प्रतिष्ठित अभिभावक संघ के चुनाव-2026 के परिणाम बेहद रोमांचक रहे। अध्यक्ष पद के लिए हुई कडी जोर-आजमाइश में रघुनाथ विश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को महज 2 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतगणना के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
सांसें थाम देने वाला मुकाबला अध्यक्ष पद की लडाई अंत तक फंसी रही। रघुनाथ विश्नोई को कुल 53 मत मिले, जबकि उनके सामने खडे अशोक सिंह ओपावत 51 मतों पर ही अटक गए। मात्र 2 मतों के इस अंतर ने रघुनाथ की ताजपोशी तय कर दी। इसी पद के लिए अन्य उम्मीदवारों में राहुल गोस्वामी को 24 और ललित भंडारी को 8 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर ढाका का दबदबा सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में श्रवण कुमार ढाका ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें 74 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमलेश कुमार मेघवाल को 60 मतों से संतोष करना पडा। ढाका ने 14 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यहां 2 मत 'नोटा' के खाते में भी गए।
यूसुफ खान निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष पद पर यूसुफ खान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जो संघ में उनकी सर्वमान्य स्वीकार्यता को दर्शाता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे और पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बताया।
इनसाइड स्टोरी: हर वोट की कीमत लोकतंत्र में एक-एक वोट कितना कीमती होता है, यह भीनमाल अभिभावक संघ के चुनाव ने साबित कर दिया। अध्यक्ष पद पर अगर अशोक सिंह ओपावत को सिर्फ एक वोट और मिल जाता तो मुकाबला टाई हो सकता था, लेकिन रघुनाथ विश्नोई की रणनीति ने उन्हें 2 वोटों की लीड दिलाकर बाजी मार ली।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां