जालोर | बिशनगढ़ |पुलिस थाना बिशनगढ़ के नवीन भवन निर्माण हेतु शनिवार, 07 जून 2025 को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे बिशनगढ़ के खेल मैदान के पास आयोजित होगा।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोगेश्वर गर्ग (मुख्य सचेतक, राजस्थान सरकार), छगनसिंह राजपुरोहित (विधायक, आहोर विधानसभा क्षेत्र), विकास कुमार, IPS (महानिरीक्षक पुलिस, रेन्ज जोधपुर) तथा ज्ञानचंद यादव, IPS (पुलिस अधीक्षक, जालोर) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पुलिस थाना बिशनगढ़, जिला जालोर की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां