अब नेत्र रोगों का इलाज भीनमाल में, डॉ राजेश बिश्नोई देंगे सेवाएं
भीनमाल | चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के तहत भीनमाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शनिवार को अत्याधुनिक आई यूनिट (नेत्र विभाग) का शुभारंभ किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ रमेश देवासी ने बताया कि अब से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश बिश्नोई अपनी नियमित सेवाएं देंगे। डॉ बिश्नोई पूर्व में ग्लोबल हॉस्पिटल में कार्यरत थे और अब भीनमाल में मरीजों को आंखों की जांच, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों का इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस यूनिट
- यूनिट में फेको मशीन, कैमरा, लेंस सहित नवीनतम उपकरण लगाए गए हैं।
- मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा।
- अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा परामर्श व उपचार।
शुभारंभ समारोह में डॉक्टरों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
शुभारंभ अवसर पर परम पूज्य राजगिरी महाराज साविधार मठ,
डॉ बाबूलाल चौधरी (चिकित्सक),
डॉ पाँचा राम देवासी (चिकित्सक),
डॉ अंकेश चौधरी (चिकित्सक),
डॉ विजयराज चौधरी (चिकित्सक),
डॉ अखिलेश शर्मा (चिकित्सक)
सहित अस्पताल स्टाफ, प्रबुद्धजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आई यूनिट के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई।
आई यूनिट में उपलब्ध सेवाएं
- आंखों की संपूर्ण जांच
- मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित शल्य चिकित्सा
- बच्चों व बुजुर्गों के लिए विशेष परामर्श
- अत्याधुनिक फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन
डॉ रमेश देवासी ने बताया कि आई यूनिट के शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को नेत्र रोग संबंधी इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां