रानीवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रखण्ड स्तर की बैठक का आयोजन गुरुवार को रानीवाड़ा शहर के श्री ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में जिला संचालक डाॅ किशनलाल जोशी के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में हिन्दू नववर्ष, श्रीराम नवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही इस अवसर पर मठ मंदिर, घरों एवं चौक-चौराहो पर भगवा ध्वज एवं बैनर लगाये जायेगे। इसके साथ ही बैठक में आगामी 6 अप्रैल को श्री रामनवमी के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक के प्रांगण मे धर्मसभा आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही रामनवमी पर एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी।
साथ ही 6 अप्रैल को अधिक संख्या मे पहुंचकर शोभायात्रा मे भाग ले क्योंकि भगवान राम इस देश के आदर्श है और हम पूरे भारतवासियों को उनके आदर्श पर चलना चाहिए। बैठक में श्रीराम नवमीं कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए नववर्ष समिति का भी गठन किया गया, जिसमें डाॅ किशन जोशी को सरंक्षक, छैलसिंह सोलंकी को अध्यक्ष, अशोक बंसल को मंत्री, नरपतसिंह को सचिव, प्रेमजी टेलर को सहमंत्री, ओमप्रकाश माली सहित सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में किसान संघ के सोमाराम चौधरी, विहिप जिला उपाध्यक्ष नन्द किशोर जोशी, खंड संचालक रमेश माहेश्वरी, हिन्दू युवा वाहिनी के अर्जुनसिंह कागमाला, विहिप जिला सहमंत्री खुमाराम चौधरी, प्रखण्ड अध्यक्ष जयन्तिलाल पुरोहित, प्रखण्ड सहमंत्री शंकरलाल चौधरी, बजरंगदल संयोजक महेन्द्र प्रजापति, प्रचार प्रमुख महेन्द्र देवासी, सेवा प्रमुख नन्दकिशोर जीनगर, सचिन श्रीमाली, रणछोड़ाराम चौधरी सहित विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां