Homeराजस्थानएएनटीएफ का सुपर 'SUNDAY': वंदे भारत की रफ्तार से टूटी एंटी नारकोटिक्स...

एएनटीएफ का सुपर ‘SUNDAY’: वंदे भारत की रफ्तार से टूटी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, नशे के तस्करों में हड़कंप

Published on

तस्करी के खिलाफ ‘कॉल’ बन कर टूटी एएनटीएफ, मेवाड़ से मारवाड़ जा रही नशे की बड़ी खेप भीलवाड़ा में जब्त

सर्किल न्यूज नेटवर्क जयपुर/भीलवाड़ा। राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने रविवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ की गई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। महानिरीक्षक पुलिस (IGP) विकास कुमार के नेतृत्व और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने भीलवाड़ा, करौली, बाड़मेर, उदयपुर और नागौर में एक साथ दबिश दी।

इस मेगा ऑपरेशन में कुल 517 किलोग्राम डोडा चूरा, गांजे के 139 हरे पौधे, भारी मात्रा में गांजा, स्मैक और अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को दबोचा है और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 3 वाहनों को जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 92 लाख रुपये आंकी गई है।

केस 1: भीलवाड़ा में गैस कटर से काटा ट्रक, खुफिया चैंबरों से निकला मौत का सामान

प्रति चक्कर 20000 रुपये में हुआ था सौदा, नंबर प्लेट पर टेप चिपकाकर दे रहे थे चकमा

भीलवाड़ा/मांढल। एएनटीएफ और मांढल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) से बाड़मेर (मारवाड़) जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के चेसिस, बॉडी, केबिन और फर्श के नीचे एक-एक फीट के गुप्त लोहे के चैंबर बना रखे थे, जिसके ऊपर बकायदा लोहे की चद्दर से वेल्डिंग की गई थी ताकि ट्रक खाली नजर आए।

  • शातिर चाल नाकाम: आरोपी प्रकाश (31) निवासी ढाकों का तला, भुणिया (बाड़मेर) ने ट्रक की नंबर प्लेट पर टेप चिपका रखी थी ताकि कोई गाड़ी का नंबर नोट न कर सके। पकड़े जाने पर वह टीम को गुमराह करता रहा कि ट्रक खाली है और उसे आगे माल भरने जाना है।
  • गैस कटर का इस्तेमाल: एएनटीएफ के जवानों ने जब कड़ाई से तलाशी ली तो चैंबरों का पता चला। इसके बाद गैस कटर मशीन मंगाकर लोहे के गुप्त केबिनों को काटा गया, जिसमें से 517.07 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी को बाड़मेर में बैठे उसके आकाओं ने सुरक्षित माल पहुंचाने पर 20,000 रुपये प्रति चक्कर देने का वादा किया था।

केस 2: करौली में बगीचे की आड़ में लहलहा रही थी गांजे की फसल

पटवारी को बुलाकर नपवाई जमीन, आरोपी भू-स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज

करौली/हिंडौन सिटी। हिंडौन सिटी के बयाना रोड पर स्थित एक बगीचे में बड़े पैमाने पर गांजे की अवैध खेती किए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। एएनटीएफ की पुख्ता सूचना पर स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां गांजे के हरे-भरे पौधे लहराते मिले।

  • 26 किलो से ज्यादा गांजा: पुलिस ने जमीन के मालिकाना हक की जांच के लिए मौके पर पटवारी को बुलवाया। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, यह अवैध फसल 0.23 हेक्टेयर (आराजीयात भूमि) में खड़ी थी, जिसका मालिक प्रतीक चतुर्वेदी पुत्र महेश चंद ब्राह्मण पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजे के 139 हरे पौधे (कुल वजन 26.215 किलोग्राम) जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

केस 3: बाड़मेर के कैफे में परोसा जा रहा था ‘जहर’

चोहटन में मारवाड़ टी एंड कैफे पर छापा, डोडा चूरा और अफीम बरामद

बाड़मेर/चोहटन। चोहटन क्षेत्र के विरात्रा तिराहे पर स्थित ‘मारवाड़ टी एंड कैफे’ पर एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने अचानक छापा मारा। चाय और नाश्ते की आड़ में यहां अवैध मादक पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही थी।

  • बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार: पुलिस की अचानक एंट्री से कैफे मालिक कालूराम उर्फ खुमाराम (66) निवासी चोहटन आगौर हक्का-बक्का रह गया। दुकान की तलाशी लेने पर 1.806 किलोग्राम डोडा चूरा, 75 ग्राम निर्मित अफीम और ड्रग्स बेचकर कमाए गए 3,600 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केस 4: उदयपुर में स्कूटी की डिग्गी से सप्लाई हो रहा था गांजा

पुलिस को देख भाग रहे दो सप्लायरों को घेराबंदी कर दबोचा

उदयनगर/सविला। उदयपुर-सलूंबर मेन रोड पर गश्त के दौरान एएनटीएफ टीम जब बीडा डाकन कोटड़ा के पास पहुंची, तो सड़क किनारे स्कूटी लेकर खड़े दो युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश की।

  • सघन चेकिंग में खुली पोल: टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। सविला थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर जब स्कूटी (RJ 27 N 0632) की डिग्गी खोली गई, तो उसके अंदर से 483.9 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाजिश खान (मुर्शिदनगर) और संजय लोहार (वर्मा कॉलोनी, सविला) के रूप में हुई है।

केस 5: बाड़मेर के कपड़ा बाजार में कपड़ों की आड़ में डोडा चूरा की बिक्री

रमेश वस्त्र भंडार पर एएनटीएफ की रेड, पुराना हिस्ट्रीशीटर फिर चढ़ा हत्थे

बाड़मेर/धनाऊ। धनाऊ कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित ‘रमेश वस्त्र भंडार’ पर एएनटीएफ को कपड़ों की आड़ में नशा बेचने की इनपुट मिली थी। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जब दुकान पर छापा मारा गया, तो काउंटर पर बैठा शख्स कांपने लगा।

  • मच गया हड़कंप: दुकान की तलाशी में 448 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने थानसिंह उर्फ थानाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी थानसिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है।

केस 6: नागौर में बिना नंबर की बोलेरो से स्मैक बेचता तस्कर गिरफ्तार

मई 2026 में ही जेल भेजा था, बाहर आते ही दोबारा शुरू किया काला धंधा

नागौर/सदर। नागौर के गोगालेव गांव की एक तंग गली में बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी खड़ी कर स्मैक बेचने की सूचना पर एएनटीएफ ने जाल बिछाया। पुलिस को देखकर कार सवार शख्स गाड़ी से उतरकर गलियों में भागने लगा, जिसे टीम ने दौड़कर दबोच लिया।

  • रिकॉर्ड तोड़ ढिठाई: आरोपी की पहचान नाथूराम जाट (37) निवासी उतरादी ढाणी, गोगालेव के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी में 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि विकास कुमार की एएनटीएफ टीम ने ही इस शातिर तस्कर को पिछले महीने यानी मई 2026 में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया था, लेकिन जमानत पर बाहर आते ही इसने फिर से धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार और स्मैक जब्त कर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।

बहादुर जांबाजों को मुख्यालय में किया जाएगा सम्मानित: आईजीपी विकास कुमार

कार्रवाई करने वाली टीमों की पीठ थपथपाई > आईजीपी विकास कुमार ने बताया कि इस पूरे संडे मेगा ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली सभी जिला टीमों और स्थानीय पुलिस थानों के जांबाजों को एएनटीएफ मुख्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित कर सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

एएनटीएफ की आमजन से अपील: “नशे को जड़ से उखाड़ फेंकना है”

आईजीपी विकास कुमार ने जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है, तो उसकी सूचना तुरंत एएनटीएफ कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

भारी पड़ रहा नशे का खेल: दो और सरगना पहुंचे सलाखों के पीछे

चारों दिशाओं में नशा कारोबार ध्वस्त: जालोर से दौसा, फलौदी से हनुमानगढ़ तक चला...