सरनाऊ (जालोर)।
स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरनाऊ में आज शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

मुख्य अतिथि और शुभारम्भ
खेल महोत्सव का शुभारम्भ संयोजक भँवरलाल सारण (पूर्व सरपंच पूर), स्थानीय ग्राम पंचायत सरनाऊ के सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम विश्नोई, संस्था प्रधान भगराज विश्नोई, बाबूलाल विश्नोई, भाखराराम दाता, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि शंकरलाल देवासी, गमनाराम गुलसर और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मंगलसिंह राठौड़ की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापक दिनेश पुरोहित ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर पाबूराम परमार सहित सभी ग्रामीण, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां