सर्कल न्यूज नेटवर्क पथमेड़ा/सांचौर (विशेष रिपोर्ट: महेन्द्र दाता)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पथमेड़ा के होनहार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में ऐसा करिश्मा कर दिखाया है कि पूरा इलाका झूम उठा। राज्य स्तर पर जालोर जिले का प्रतिनिधित्व कर लौटे 9 खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

सींवा, लाडनूं (डीडवाना) में आयोजित 17 वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जालोर की सर्वश्रेष्ठ रेडर और टीम की कप्तान पूजा चौधरी की कप्तानी का जलवा देखने को मिला। टीम ने अपने आक्रामक खेल के दम पर पांच में से चार मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया। इसके अलावा लॉन टेनिस और मलखंभ में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से सबका दिल जीत लिया।
फूल-मालाओं से लाद दिया वीरों को खिलाड़ियों के गांव पहुंचते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। स्वागत समारोह में प्रधानाचार्य दिलीप कुमार दवे ने खिलाड़ियों के हौसले की सराहना की। इस दौरान सुखराम बिश्नोई, सुनील कुमार, अजय कुमार, रावताराम चौधरी, सांचौर ब्लॉक खेल प्रभारी व कोच भूराराम दाता, अंजना, द्रौपदी, गोविंद, भावाराम चौधरी, दीपक चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां