Circle News Network
मेड़क कल्ला (रानीवाड़ा): "मैदान सिर्फ हार-जीत का फैसला नहीं करते, वे इंसान के चरित्र और हौसलों की पहचान भी कराते हैं।" इसी सकारात्मक ऊर्जा और युवा शक्ति को नई दिशा देने के संकल्प के साथ मेघवाल क्रिकेट एसोसिएशन रानीवाड़ा (सुणतर) के तत्वावधान में मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL) सीजन-4 का भव्य आगाज होने जा रहा है। मेड़क कल्ला स्थित खेल मैदान (आम चौराहा के पास) पर 4 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस 5 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ को लेकर क्षेत्रभर के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
4 नवंबर को संतों के सानिध्य में भव्य उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बुधवार, 4 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र श्री श्री 1008 महंत श्री शिवनाथजी महाराज (कुशमा मठ मालीपुरा, सिरोही) एवं श्री बगदारामजी महाराज (श्री हंसारामजी महाराज आश्रम डूंगरी) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी श्री शंकरलालजी मसूरिया होंगे, जबकि अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता (सिरोही) श्री माधारामजी चौहान करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीवाड़ा थानाधिकारी श्री जीतसिंहजी, पीईईओ (जोड़वास) श्री करणरामजी वाणिका, एमसीए अध्यक्ष श्री शैलेषकुमारजी परमार, एमसीए के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्रकुमार परमार, मेड़क कलां प्रधानाध्यापक श्री पोपटलालजी वाघेला एवं धारी नाड़ी (मेड़क कलां) प्रधानाध्यापक श्री राम किशनजी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र में विशेष आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुरी कुमारी मेघवाल उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
दीपावली स्नेह मिलन व 8 नवंबर को भव्य समापन
टूर्नामेंट का समापन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह 8 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। समापन समारोह श्री श्री 1008 मठाधीश श्री गणेशनाथजी महाराज (श्री गणेश शिकन्द जालोर) के सानिध्य में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि आईआरएस अधिकारी श्री गोपालजी डांगी होंगे तथा अध्यक्षता तहसीलदार श्री अपूर्व गौतम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीवाईएसपी (रानीवाड़ा) श्री सुखराम बिश्नोई, राजस्थान सहकारिता सेवा के श्री सुरेशकुमार परिहार, प्रशासनिक अधिकारी (विद्युत विभाग) श्री रमेशकुमार चौहान, सहायक आचार्य (बांसवाड़ा) श्री मथुरा राम पराडिया, पीईईओ (चनार) श्री अशोककुमार परमार, पीईईओ (रानीवाड़ा) श्री मोहनलालजी गोयल, एएसआई श्री मदनलालजी परमार, वीडीओ (जोड़वास) श्री गोविन्द पराडिया तथा प्रतियोगिता संयोजक (MPL 4) श्री प्रवीण सोलंकी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री संगीता मेघवाल एवं मेघवाल समाज हॉस्टल निर्माण समिति (रानीवाड़ा) के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रेरणा: खेलों से संवरता है व्यक्तित्व और भविष्य
MPL केवल चौकों-छक्कों की प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और कभी न हार मानने के जज्बे का प्रतीक है। ग्रामीण अंचल के वे युवा जो संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते, उनके लिए यह मंच एक नई उम्मीद और उड़ान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं पुरी कुमारी मेघवाल और राष्ट्रीय क्रिकेटर संगीता मेघवाल की मंच पर मौजूदगी यह संदेश देती है कि अगर लगन सच्ची हो, तो छोटे से गांव की मिट्टी से निकलकर भी देश-दुनिया के बड़े फलक पर परचम लहराया जा सकता है।
समस्त कर्मचारीगण, पंचगण व समाजसेवी मेघवाल समाज रानीवाड़ा (सुणतर) तथा समस्त मेघवाल बस्ती मेड़क कल्ला द्वारा आयोजित इस आयोजन के सौजन्यकर्ता श्री देवीलाल व गोपालकुमार (सुपुत्र: श्री पुजारामजी गोयल) हैं। पूरे क्षेत्र में अब हर किसी की निगाहें 4 नवंबर को मैदान पर उतरने वाली टीमों और उनके रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां