5 दिनों तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने लिया भाग; जाखड़ी रही उपविजेता
रानीवाड़ा। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम जालेरा कलाँ में आयोजित पाँच दिवसीय मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL)-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खेल प्रतिभा के सम्मान के साथ ही समाज बंधुओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी संपन्न हुआ।

पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त उत्साह
क्रिकेट प्रतियोगिता एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार परमार ने बताया कि पाँच दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। स्थानीय भामाशाहों और समाजसेवियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़गांव और जाखड़ी की टीमों के बीच खेला गया। एक रोमांचक संघर्ष के बाद, बड़गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जाखड़ी की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम बड़गांव को ₹21,000/- की नकद राशि व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए, वहीं उपविजेता जाखड़ी को ₹11,000/- की राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खेल मैदान में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सभी उपस्थित गणमान्यों ने सराहना की।
विधायक देवासी की 18 लाख की बड़ी सौगात
समापन समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी की घोषणा रही। विधायक देवासी ने समाज के शैक्षणिक और खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए कुल 18 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा की। यह राशि निम्न प्रकार से प्रदान की जाएगी:
- निर्माणधीन मेघवाल समाज बालिका छात्रावास (रानीवाड़ा) के लिए: ₹10 लाख
- छात्रावास हेतु कंप्यूटर सामग्री के लिए: ₹5 लाख
- क्रिकेट एसोसिएशन की सामग्री हेतु: ₹3 लाख
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय और प्रवासी मेघवाल समाज बंधु दीपावली स्नेह मिलन समारोह के लिए भी एकत्रित हुए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गणेश नाथ महाराज एवं विशिष्ट अतिथि रानीवाड़ा की पूर्व प्रधान रमिला मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वरदा राम माली, आजोदर सरपंच विकास कुमार सोलंकी, असिस्टेंट प्रोफेसर मथुरा राम पराड़िंया, अर्जुन लाल सोलंकी, छगना राम मेघवाल, वीरा राम वाघेला, डॉ. दशरथ कुमार गुलशन, एडवोकेट गणेश देवासी, हमीरा राम, हेमा राम रांगी, गोवा राम जाखड़ी, बाबू लाल सोलंकी, गोविन्द पराड़िया, कृष्ण चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व आमजन उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां