जोधपुर मंडल के 11 रेलवे स्टेशनों पर 10.87 करोड़ लागत से लगेंगी 22 लिफ्ट, बुजुर्गों, दिव्यांग व अक्षम यात्रियों को होगी सुविधा
जोधपुर | उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के 11 स्टेशनों पर 22 लिफ्ट लगाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसमें स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर लिफ्ट लगाने का कार्य स्वीकृत हुआ तथा इन 11 स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने के कार्य में 10 करोड़ 87 लाख 59 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं में वृद्धि करते हुए जोधपुर मंडल के 11 स्टेशनों सालावास, हनवंत, लूणी, दूधिया, अजीत, समदड़ी, मोकलसर, बिशनगढ़, रानीवाड़ा, मोदरान और धनेरा स्टेशनों पर दो-दो लिफ्ट लगाने की स्वीकृति जारी की है, जिनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इससे यात्रियों के लिए विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने या भारी सामान के साथ सीढ़ियां चढ़ने में सहूलियत होगी।
वर्तमान में मंडल के 5 स्टेशनों पर 10 लिफ्ट का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जिनमें बाड़मेर व मेड़ता रोड स्टेशनों पर रेल यात्रियों को लिफ्ट के माध्यम से यह सुविधा दी जा रही है। रेन, डेगाना और डीडवाना में कार्य प्रगति पर है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां