जालोर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 'गौ कृषि जीवन अभियान' का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत 15,000 पौधे लगाए जाएंगे और 75 लड़कियों को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।
के. बी. राव सेवा संस्थान, सांचौर द्वारा जसवंतपुरा मंडल में लगभग 600 पौधे वितरित किए गए। 'एक पेड़ मां के नाम, हरियालो राजस्थान' के तहत जालोर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली के निर्देश पर जसवंतपुरा मंडल संयोजक रमेश मेघवाल (धनपुरा) ने गौशालाओं में जाकर पौधे लगवाए और वितरित किए।

इस दौरान जसवंतपुरा, राजपुरा, राजीकावास, दांतलावास, कारलू, सावीदर, गोलणा, पंसेरी, पुरण, धनपुरा, कोटडा, मनोहर जी वास और पावली सहित कई गांवों की गौशालाओं में पौधारोपण किया गया।
अभियान में जसवंतपुरा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपूरा, SC मोर्चा महामंत्री रमेश मेघवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह जाविया, नाथाराम चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राव, जीवाराम मेघवाल, बलराम चौधरी, रामसिंह, सोहन गिरी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां