दांतवाड़ा पीएम श्री स्कूल में नवाचार, गोवर्धन परिक्रमा के बाद लगाया कृष्ण भोग
करड़ा -निकटवर्ती दांतवाडा गांव स्थित पीएमश्री राउमावि दांतवाड़ा में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को कृष्ण भोग (बाल जीमण) का आयोजन एवं कक्षा 12 का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
एमडीएम प्रभारी बंशीलाल गौड़ ने बताया कि इस कृष्ण भोग का आयोजन स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य आईदानाराम देवासी, वरिष्ठ अध्यापक हापूराम मांजू और अध्यापक भूराराम जाट द्वारा उनके गोवर्धन परिक्रमा, मथुरा, वृंदावन की यात्रा से वापस लौटने के उपलक्ष में किया गया।
कृष्ण भोग में चूरमे के लड्डू, नमकीन, दाल और पूड़ी परोसी गई।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां