सरनाऊ। स्थानीय पंचायत समिति सरनाऊ मुख्यालय पर पर्यवेक्षक बाबूराम सुथार एवं चुनाव प्रभारी बलदेवभाई पुरोहित के पर्यवेक्षण में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (VDO) उपशाखा सरनाऊ की नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें केराराम खिलेरी को ब्लॉक अध्यक्ष, बिजलाराम देवासी को जिला प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी तरह, सुरेश कुमार खिलेरी ब्लॉक मंत्री, शंकरलाल चौधरी ब्लॉक उपाध्यक्ष, जंयतिलाल जीनगर को कोषाध्यक्ष, रामप्रसाद मीणा को संगठन मंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक बाबूराम सुथार ने संघ के विधान और नियमों की सत्यनिष्ठा से पालना करने की शपथ दिलाई गई है।
जिला प्रतिनिधि बिजलाराम देवासी ने साथियों के व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं के लिए एकजुट होकर निराकरण करने का आह्वान किया है। ब्लॉक अध्यक्ष केराराम खिलेरी ने शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से चुनाव करवाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। निर्वाचित सभी कार्यकारणी सदस्यों का साफा और माला पहनाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर आसूराम ढाका, दिनेश कुमार ढाका, भूराराम मेघवाल, जसवंतपुरा के ओमप्रकाश विश्नोई, रामकिशन विश्नोई सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां