जयपुर। कैलाश चंद मीणा को राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। आरपीएसी मे आदेश जारी कर दिए है। वह संजय कुमार श्रोत्रिय का स्थान लेंगे। संजय कुमार सेवानिवृत्त हो गए है। कैलाश मीणा आयोग के सदस्य है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने नियुक्ति दी थी। कैलाश चंद्र मीणा दौसा जिले के सुंदरी गांव के रहने वाले है। जैसलमेर के कलेक्टर रहे है। जोधपुर के संभागीय आयुक्त रहे है। गृह विभाग के सचिव भी रहे है। कैलाश चंद को अशोक गहलोत का करीबी अफसर माना जाता है। यही वजह है कि सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले ही राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य बना दिया। कैलाश चंद का RAS से IAS में प्रमोशन हुआ था।

उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार ने फरवरी 2022 में जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस संजय कुमार ( श्रोत्रिय को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया था। सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने श्रोत्रिय की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए थे। आईपीएस संजय कुमार श्रोत्रिय चित्तोड़गढ के रहने वाले हैं। पहले ये राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी थे। वर्ष 2013 में इनका RPS से IPS में प्रमोशन हुआ था। संजय श्रोत्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफी विश्वसनीय अफसरों में हैं। ये मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं। इसी वजह से सरकार ने इन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां