रानीवाड़ा। आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेंद्र देवासी, ब्लॉक साक्षरता खंड समन्वयक दीपसिंह देवल, कॉलेज प्रबंधक ऋतुराज सिंह, ब्लॉक खेल प्रभारी सूरजपालसिंह देवड़ा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक व रमेशकुमार चौधरी भंवरिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शारीरिक शिक्षक प्रत्येक विद्यालय की धुरी होते है जो कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर रहते हैं तथा विद्यालय में गौरव व गरिमामय शिक्षण माहौल बना रहे इसलिए अनुशासन के प्रतिबद्ध रहते है।
खेल प्रभारी सूरजपालसिंह देवड़ा ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपनी इच्छा शक्ति के दम पर खेलों के आयोजन करने चाहिए और रानीवाड़ा को खेल क्षेत्र में नए मुकाम प्रदान करने के लिए अभिनव पहल करनी चाहिए। खेलों में जिले में रानीवाड़ा क्षेत्र का उत्कर्ष प्रदर्शन रहने पर ब्लॉक साक्षरता खंड समन्वयक दीपसिंह देवल ने संबोधित करते हुए सभी शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी।
कॉलेज डायरेक्टर ऋतुराज सिंह सिसोदिया ने सभी शारीरिक शिक्षकों को आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की वह खेलों में नवाचार के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार चौधरी ने आगामी सत्र में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की रुपरेखा सभी से सांझा की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेंद्र देवासी ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले सभी शारीरिक शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
बगताराम, मनीष शर्मा, मनोहर लाल व श्रीनिवास ने कार्यशाला को संबोधित किया। भामाशाह ने इस प्रकार के अनूठी कार्यशाला के आयोजन हेतु गजेंद्र देवासी, सूरजपाल सिंह देवड़ा, रमेश कुमार चौधरी का साधुवाद किया। गजेंद्र देवासी ने भामाशाह उत्तम सिंह पुत्र वगत सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षक व कार्यालय सोहन लाल भवरिया, कृष्ण कुमार चौहान, मुकेश कुमार प्रयोगशाला सहायक, नटवरलाल अदेपुरा व ढलाराम कनिष्ठ सहायक धानोल मौजूद रहे।,







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां