मालवाड़ा| संघवी कंकुबाई वरधीचंदजी गौरी गौशाला जीवदया मालवाड़ा द्बारा श्री गौड़ी पार्श्वनाथ प्रभु की वर्ष गांठ पर वादीबेन हंसराजजी वनाजी मुथा की स्मृति मे दो दिवसीय नि: शुल्क विशाल पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का समारोह पूर्वक समापन भामाशाह गवरीचंद महेता व गजेन्द्र सिंह देवल के मुख्य आतिथ्य एवं पशु पालन विभाग राजस्थान सरकार के उपनिदेशक डाक्टर सिंधे महेश कुमार की अध्यक्षता में एवं संघवी कंकुबाई गौशाला के अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल के वरिष्ठ आतिथ्य मे किया गया।
शिविर व्यवस्थापक मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि शिविर मे 1893 पशु पक्षियों की जांच कर उनका निदान सहित नि:शुल्क दवाई दी गई। विभाग के उपनिदेशक डाक्टर सिंधे महेश कुमार ने बताया कि नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर मे कुल 1893 पशु पक्षियों का नि:शुल्क जांच कर उपचार कर दवाई दी गई। जिसमे 123 पशुओं के बाझपन का निवारण किया गया 917 गौ वंशो को क्रमीनाशक दवाई पिलाई गई। एवं एक्टोपेरासाईट परजीवियों के लिए सापरमैथरिन, डेल्टामेथरिन, फिनायल का छिड़काव किया गया।

96 पशुओ का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया। 7 पशुओं की जटिल शल्य चिकित्सा की गई । जिसमें रुमीनोटोमी, होर्न केन्सर, बधियाकरण, स्पेईग सहित अनेकों ओपरेशन सहित उपचार किया गया। 106 भैस की जांच कर सम्बंधित समस्याओं का निदान किया गया। 536 बकरीयों एवं 155 भेडों की डोजिग, डस्टीग की गई। 57 श्वानो का टीकाकरण,डीवर्मीग, लीवर के रोगो को ठीक करने की दवाई दी गई। 14 ऊटो की वेक्सीन व 5 पक्षीयों की भी जांच कर उपचार किया गया।

डाक्टर सिंधे के अनुसार पशु पालन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के डाक्टर गोवाराम चौधरी, डाक्टर मोहनलाल सर्जरी विशेषज्ञ, डाक्टर मुकेश पटेल, डाक्टर नरेंद्र कुमार, पशु धन प्रचार अधिकारी लखमाराम पुरोहित, शंकरलाल करड़, पशु धन निरिक्षक भगराज चौधरी, केलाराम प्रजापत, नितेश कुमार, पशु धन परिचर सोहन सिंह,कमला देवी, के विशेष सहयोग से उपचार कर सभी पशु पालकों को शिविर आयोजकों द्बारा नि:शुल्क उपचार कर राहत प्रदान की गई।
इस मौके पर संघवी कंकुबाई गौशाला के अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल ने कहा कि अबोल पशु पक्षियों की सेवा उपचार करने वाले चिकित्सक भगवान् का रुप होतें है जो मूक पशुओं के बिमारियों को जानकर उसका सटीक उपचार करना परमात्मा की प्राप्ति करने जैसा है। संघवी ने दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर मे सहयोग के लिए वादीबेन हंसराजजी वनाजी मुथा परिवार का एवं पशु पालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।

शिविर भामाशाह गवरीचंद महेता ने सभी सेवा धारीयो का एवं संघवी कंकुबाई गौशाला परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघवी महेश कुमार, कम्पाउंडर भरत सुन्देशा, हीराराम देवासी, गौशाला व्यवस्थापक लीलाराम वाघेला, रघुवीरसिंह देवल, सुरेश कुमार महेता, सुशीलाबेन महेता, कमलेश माली सहित कई जीवदया प्रेमी उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां