Homeन्यूज़सरकारी तिजोरी में 'बाप-बेटे' का डाका, कागजों में ठेकेदार... असल में VDO...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

Published on

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित होने के बाद भी साहबों की मेहरबानी बरकरार, एफआईआर का इंतजार!

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क सिरोही/शिवगंज। ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर आने वाले बजट पर किस कदर ‘अपनों’ का कब्जा जमाया जा रहा है, इसका ताजा और झकझोर देने वाला मामला हालीवाडा ग्राम पंचायत में सामने आया है। तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) प्रशांत कुमार और तत्कालीन सरपंच व प्रशासक शांतिलाल पुरोहित की सांठगांठ से सरकारी खजाने को चूना लगाने का ऐसा बड़ा खेल रचा गया, जिसने प्रशासनिक महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकास कार्यों के नाम पर कागजों में तो ठेकेदारों और मजदूरों के भुगतान दर्शाए गए, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम के जरिए लाखों रुपये की राशि सीधे तत्कालीन VDO प्रशांत कुमार ने अपने ही पिता लक्ष्मण कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर कर डाली।

कागजी लीपापोती और असली खेल

जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, पंचायत समिति सिरोही के अतिरिक्त विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट में साफ हुआ है कि 15वें वित्त आयोग और अन्य मदों के बजट का जमकर दुरुपयोग हुआ। वर्ष 2020-21 में दुलाराम के घर से जैन धर्मशाला की ओर नाली निर्माण के नाम परस्वीकृत 2 लाख 89 हजार रुपये की राशि रोकड बही में तो वागाराम सोमाजी को दी जानी दर्शाई गई। लेकिन जब ऑनलाइन वाउचर संख्या XVFC/2023-24/P/1 (दिनांक 28.04.2023) की जांच की गई, तो पता चला कि यह पूरी राशि VDO के पिता लक्ष्मण कुमार के खाते में जमा करा दी गई थी। इसी तरह पौधारोपण के नाम पर हीमाराम को दर्शाया गया 20,500 रुपये का भुगतान और जेसीबी व सफाई कार्य के नाम पर वागाराम सोमाजी के नाम दर्ज 1,00,000 रुपये का भुगतान भी कागजों में कुछ और तथा असल में VDO के पिता के खाते में ही पाया गया।

7 किस्तों में 4.76 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा

सीपी ग्राम पोर्टल पर जसवंतपुरा (जालोर) निवासी भंवर राजपुरोहित द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत (MOPRJ/E/2026/002713) की जांच में कुल 7 अलग-अलग किस्तों के जरिए ₹4,76,000 की वित्तीय अनियमितता व अवैध भुगतान प्रमाणित पाया गया है।

क. सं.ऑनलाइन वाउचर संख्या एवं दिनांकभुगतान राशि (रुपये में)वास्तविक प्राप्तकर्ता
124075136 / 02.02.202312,000/-लक्ष्मण कुमार
224328247 / 05.04.20236,000/-लक्ष्मण कुमार
3XVFC/2023-24/P/1 / 28.04.20232,89,000/-लक्ष्मण कुमार
424399536 / 12.05.20233,000/-लक्ष्मण कुमार
524730515 / 08.08.202320,500/-लक्ष्मण कुमार
624759764 / 15.08.20231,00,000/-लक्ष्मण कुमार
725174509 / 05.12.202345,500/-लक्ष्मण कुमार
कुल4,76,000/-(VDO के पिता)

जांच में जुर्म साबित, फिर भी मेहरबानी क्यों?

हैरानी की बात यह है कि जांच रिपोर्ट में आरोप पूरी तरह प्रमाणित होने और वसूली के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक आरोपी तत्कालीन VDO के खिलाफ गबन का आपराधिक मामला दर्ज कराने में ढिलाई बरती जा रही है। बिना निविदा, बिना एमबी (MB) और बिना कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र (CC) के सीधे अपने ही पिता के खाते में रकम ट्रांसफर कर देना साफ तौर पर आपराधिक कृत्य है। इसके बावजूद सिर्फ रिकवरी और पत्राचार तक सिमटी प्रशासनिक कार्रवाई यह सवाल खड़ा करती है कि क्या इस गबन के खेल में उच्चाधिकारियों या राजनेताओं की भी मूक सहमति या मिलीभगत है? ग्रामीण अब सवाल पूछ रहे हैं कि जनता के पैसे पर डाका डालने वाले इस ‘बाप-बेटे’ के सिंडिकेट और जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज कब गिरेगी?

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...