एक गर्भवती महिला को आबूरोड, दूसरी गर्भवती महिला को रेवदर और तीसरी को जालोर के जसवंतपुरा में बोला सिजेरियन ऑपरेशन, तीनों पहुंचे करोटी स्थित श्री रामदेव हॉस्पिटल, सबकी करवाई नॉर्मल डिलीवरी, करोटी स्थित श्री रामदेव हॉस्पिटल में साधारण प्रसव कराने में एक्सपर्ट डॉक्टर सूमेरसिंह भाटी इन दिनों काफी चर्चा में है। कैसा भी टिपीकल सिजेरियन केस हो, श्री रामदेव हॉस्पिटल आने पर नार्मल हो जाता है। डॉ. भाटी को इस नेक काम के लिए कई मंचों से अवार्ड देकर नवाजा गया है।
ऐसा ही पहला मामला श्रीमती नीतूदेवी पत्नी मेकाराम गरासिया निवासी गिरवर (आबूरोड) का है। इनको डिलीवरी का दर्द होने पर परिजन आबूरोड के बड़े हॉस्पिटल ले गए। जहां करीबन 8 घंटे रखने के बाद भी डिलीवरी नही हुई तो बच्चे की जान का जोखिम बताकर सिजेरियन ऑपरेशन का कहा। परिजन ऑपरेशन नही करवाना चाहते थे। अतः वहां से रवाना होकर नॉर्मल डिलीवरी की आस लिए करोटी स्थित श्री रामदेव हॉस्पिटल पहुंच डाक्टरों की अनुभवी टीम से मिले, डॉक्टरों ने परिजनों को नॉर्मल डिलीवरी करवाने का पूर्ण विश्वास दिलाया और कुछ ही समय में सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवाई। जच्चा बच्चा दोनो को सुरक्षित देख परिजनों ने डॉक्टरों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

दूसरा केस श्रीमती शांतादेवी पत्नी अंकितकुमार कोली निवासी डेलडी खेड़ा (रेवदर) का है। इनको डिलीवरी का दर्द होने पर परिजन रेवदर क्षेत्र के एक हॉस्पिटल ले गए। जहां पहली डिलीवरी, महिला की लंबाई कम और गर्भ में उल्टा बच्चा होने की वजह से सिजेरियन ऑपरेशन का बोला। परिजन ऑपरेशन नही करवाना चाहते थे। अतः वहां से रवाना होकर परिजन करोटी स्थित श्री रामदेव हॉस्पिटल पहुंच नॉर्मल डिलीवरी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम से मिले। डॉक्टर्स ने परिजनों को नॉर्मल डिलीवरी करवाने का आश्वासन दिलाया। कुछ ही समय में सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवाई। जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित देख परिजनों ने डॉक्टर का आभार व्यक्त किया।
इसी तरह तीसरा वाकया श्रीमती भदीदेवी पत्नी भमराराम माजीराणा निवासी दांतराई (रेवदर) का है। इनको डिलीवरी का दर्द होने पर परिजन स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचे। जहां बहुत कोशिशों के बाद भी डिलीवरी नही हुई तो आगे जाकर ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। परिजन ऑपरेशन नही करवाना चाहते थे। अतः वहां से रवाना होकर करोटी स्थित श्री रामदेव हॉस्पिटल पहुंच नॉर्मल डिलीवरी स्पेशलिस्ट डॉक्टर से मिले। डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू कर सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवाई। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने डॉक्टर्स की टीम का कोटि कोटि अभिनंदन किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां