Homeउदयपुरराव समाज के डॉ. कल्याणसिंह की मुख्यमंत्री गहलोत से हुई मुलाकात, ओबीसी...

राव समाज के डॉ. कल्याणसिंह की मुख्यमंत्री गहलोत से हुई मुलाकात, ओबीसी सूचि में चारण जाति की तर्ज पर राव जाति को पृथक करने की मांग

Published on

उदयपुर की पांच सितारा होटल अरावली ताज में राव समाज के अध्यक्ष डॉ. कल्याणसिंह की सीएम गहलोत से हुई मुलाकात, तकरीबन 15 मिनिट तक बात सुनकर समाधान का दिया आश्वासन, इससे पहले पुखराज पाराशर, रघुवीर मीणा, संयम लोढ़ा भी कर चुके राव समाज की पैरवी

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज उदयपुर दौरा रहा। वहा उन्होंने कई समाजों के वरिष्ठजनों से मुलाकात करने का सिलसिला जारी रखा। इसी संदर्भ में राव शासनिक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान राव समाज संस्थान के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्याणसिंह राव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खास समय लेकर मुलाकात की।

@M.Patrika

मुलाकात का खास मजमून ओबीसी जातियों की सूची में चारण समाज की तर्ज पर राव समाज को पृथक से लिखवाना था। डॉ. कल्याणसिंह की बात को सीएम गहलोत ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि आपके समाज की भावना से वो खुद अच्छी तरह वाकिफ है। अब ओबीसी में अलग से वर्गीकरण को लेकर विशेषज्ञों से सलाह लेकर राव समाज के साथ न्याय किया जाएगा। आपको बता देते है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उदयपुर प्रवास पर होटल अरावली ताज में राजस्थान राव समाज संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री को राव जाति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ज्ञात रहे कि राव महासमिति सिरोही के पूर्व महामंत्री राव गोपालसिंह पोसालिया ने बताया कि वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव ने 2 नवंबर 2022 को राजस्थान के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर वंश लेखकों का डेटाबेस तैयार करवाने का पत्र जारी किया था। जिसमें वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष ने वंशलेखक समाज के बड़वा, राव, जागा, भाट एवं ब्रह्मभाट समाज की तहसीलवार ग्रामवार एवं परिवारवार सूची मय मुखिया के नाम सहित उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया था। जिसका राव समाज ने रोष प्रकट किया था। संपूर्ण राजस्थान में जिला कलेक्टर के माध्यम से राव जाति ने ज्ञापन भेजकर रोष जताया था।

@M.Patrika

उन्होंने बताया कि राव हमारी जाति है। इसकी मूल ऐतिहासिक पहचान ब्रह्मभट्ट रही है। हमारी जाति वंशावली लेखन का कार्य नहीं करती है। वंशावली जातियों से हमारा कोई लेना देना नहीं है। ना तो पेशेवर समानता है और ना ही इनसे हमारे वैवाहिक संबंध है। इसके बावजूद उक्त पत्र में राव और ब्रह्मभट्ट संबोधन लिखने पर हमारी घोर आपत्ति है। वंशावली लेखक रावों को बहीवंचा, चंडिसा राव के नाम से जाना जाता है।

इस संबंध में न्यायोचित कार्यवाही हेतु पूर्व में राजस्थान राव समाज संस्थान के बैनर तले पूर्व में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित जन अभाव निराकरण समिति के अध्यक्ष और राज्य मंत्री पुखराज पाराशर, कांग्रेस स्टेन्डिग कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रघुवीरसिंह तथा विधायक संयम लोढा ने भी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है। राव समाज का शिष्ट मंडल समस्या समाधान हेतु शीघ्र ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर अन्य पिछडा वर्ग ओबीसी लिस्ट में सुधार करने की मांग करेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...