Homeउदयपुरऑपरेशन 'मदरक्तिम': राजस्थान के टॉप-25 तस्कर कंवरलाल का साम्राज्य ध्वस्त, ANTF ने...

ऑपरेशन ‘मदरक्तिम’: राजस्थान के टॉप-25 तस्कर कंवरलाल का साम्राज्य ध्वस्त, ANTF ने उदयपुर के अस्पताल से दबोचा

Published on

जयपुर/उदयपुर। राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अपने गठन के महज चार महीनों में ही सफलता की सिल्वर जुबली पूरी कर ली है। एडीजी दिनेश एमएन के मार्गदशन और आईजी विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने 25वीं बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के टॉप-25 कुख्यात तस्करों में शामिल कंवरलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार के इस ईनामी बदमाश को पकडने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन मदरक्तिम’ चलाया था।

कौन है कंवरलाल: वेटर से ड्रग माफिया बनने तक का सफर

चितौडगढ जिले के सांगरिया (थाना निकुम्भ) का रहने वाला 45 वर्षीय कंवरलाल गुर्जर कभी महाराष्ट्र के होटलों में वेटर का काम करता था। आठवीं फेल कंवरलाल ने आवारागर्दी के बाद एसटीडी बूथ खोला, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने की हवस उसे नशे की कालिख भरी दुनिया में ले आई। होटलों में आने वाले ड्रग तस्करों की अमीरी देख उसने अपने गांव लौटकर अफीम और डोडा चुरा की तस्करी शुरू की। धीरे-धीरे उसने मारवाड और मेवाड में अपना स्वयंभू साम्राज्य खड़ा कर लिया।

पूरे कुनबे को बनाया तस्करी का हिस्सा

कंवरलाल इतना शातिर था कि उसने अपने भाई-भतीजों और रिश्तेदारों को भी इस धंधे में शामिल कर लिया। जब उसके पास पैसे बरसने लगे, तो जो परिवार कभी उसकी आवारागर्दी से परेशान था, वही उसे अपना ‘हीरो’ मानने लगा। पिछले चार साल से फरार रहने के दौरान भी वह दूर बैठकर अपने भतीजों के जरिए ग्राहकों से सौदेबाजी करता था और उन्हें महंगी गाडियां उपलब्ध करवाता था।

पकडने की फिल्मी पटकथा: एम्बुलेंस और छद्म नाम का सहारा

कंवरलाल पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। शातिर इतना कि ग्राहकों को भी अपना नाम दिनेश या रमेश बताता था ताकि पकडे जाने पर पहचान न हो सके। लेकिन हाल ही में एक डील के लिए जाते समय उसकी गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उसके पैरों में गंभीर चोट आई।

  • ANTF की जालसाजी: मुखबिर से सूचना मिली कि वह उदयपुर के जेपी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाला है।
  • निगरानी: टीम ने टोल नाकों और एम्बुलेंस की हलचल पर नजर रखी। पता चला कि वह अपने ही किसी खास की एम्बुलेंस से ‘दिनेश’ बनकर अस्पताल पहुंचता है।
  • गिरफ्तारी: मंगलवार को जब वह दोबारा अस्पताल में पट्टियां बदलवाने पहुंचा, तो पहले से मुस्तैद जालोर और उदयपुर ANTF की टीम ने उसे घेर लिया। शुरुआती पूछताछ में उसने गुमराह किया, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म और असली पहचान कबूल कर ली।

ANTF का प्रहार, तस्करों में हडकम्प

आईजी विकास कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन में एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर, जालोर चौकी और उदयपुर टीम की मुख्य भूमिका रही है। पकडा गया तस्कर मध्य प्रदेश के नीमच-मंदसौर से माल लाकर राजस्थान के जिलों में सप्लाई करता था। वह ग्राहकों को कभी अपने ठिकाने पर नहीं बुलाता था, बल्कि एक ढाबे पर मिलकर खुद उनकी गाडी चलाकर गुप्त गोदाम तक ले जाता था।


अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: कंवरलाल गुर्जर (उम्र 45 साल)
  • पिता: ओंकारलाल गुर्जर
  • निवासी: सांगरिया, थाना निकुम्भ, जिला चितौडगढ
  • ईनाम: 25,000 रूपये (राजस्थान पुलिस का टॉप-25 अपराधी)

अगर आपके पास भी नशे के कारोबार या अपराधियों से जुडी कोई जानकारी है, तो ANTF के कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...