Homeउदयपुरअफीम तस्करों के मेरुदंड पर प्रहार: राजस्थान पुलिस की 'एंटी नार्कोटिक्स टास्क...

अफीम तस्करों के मेरुदंड पर प्रहार: राजस्थान पुलिस की ‘एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स’ का बड़ा धमाका, एक ही दिन में चार ताबड़तोड़ कार्रवाइयां

Published on

ऑपरेशन विषभीषण और पहाड़िया के तहत 3 करोड़ का जहर बरामद, 25 हजार का इनामी तस्कर और बाप-बेटे की जोड़ी चढ़ी हत्थे

जयपुर/राजसमंद। राजस्थान पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन और पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में एएनटीएफ ने एक ही दिन में चार अलग-अलग जिलों—राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा—में चौतरफा प्रहार करते हुए नशे की भारी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में लगभग 3 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय कीमत की 58 किलो अफीम, डोडा पोस्त और एमडीएमए जब्त की गई है।


ऑपरेशन विषभीषण: सांवरिया सेठ के दरबार से पीछा कर राजसमंद में दबोचे तस्कर

पहली और सबसे बड़ी कार्रवाई राजसमंद के देवगढ़ इलाके में हुई। एएनटीएफ की जालोर टीम ने ‘ऑपरेशन विषभीषण’ के तहत फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर 57.640 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की।

  • पकड़े जाने की पटकथा: मुख्य सूत्रधार भंवर सिंह (65) पुराना तस्कर है, जो पहले भी 22 किलो अफीम के साथ जेल जा चुका था। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी। एएनटीएफ की टीम ने सांवरिया सेठ मंदिर के पास एक ढाबे के वेटर को अपना मुखबिर बनाया, जिसने भंवर सिंह के आने की सटीक सूचना दी।
  • बाप नम्बरी, बेटा दस नम्बरी: भंवर सिंह अपनी बोलेरो में अफीम लेकर मारवाड़-जोधपुर की तरफ निकल रहा था, जबकि उसका बेटा जितेंद्र सिंह (40) दूसरी स्विफ्ट कार से एस्कॉर्ट कर रहा था। देवगढ़ के पास एएनटीएफ ने पहले बेटे की कार को निकलने दिया और फिर भंवर सिंह की गाड़ी का टायर पंक्चर कर उसे दबोच लिया। बाद में बेटे को भी घेरे में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं।

ऑपरेशन पहाड़िया: 25 हजार का इनामी तस्कर ‘बंगाली’ गिरफ्तार

दूसरी बड़ी सफलता उदयपुर रेंज के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी दशरथ उर्फ दशरथ बंगाली को पकड़ने में मिली।

  • फरारी का खेल: दशरथ पिछले कई महीनों से पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश और गुजरात के जंगलों में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान बदलकर सब्जी मंडियों में हमाली की और पेंट की दुकानों पर मजदूरी की।
  • किराने की दुकान से गिरफ्तारी: एएनटीएफ प्रतापगढ़ टीम ने सोलर प्लांट का कर्मचारी बनकर बांसवाड़ा के टिम्बा गामड़ी गांव में रेकी की, जहाँ वह अपनी पत्नी के साथ पहचान छिपाकर किराने और अंडे की दुकान चला रहा था। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी व चौथी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में प्रहार

  • चित्तौड़गढ़ (कपासन): एएनटीएफ टीम ने कपासन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक सफेद बलेनो कार का पीछा किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में कार छोड़कर भाग गए। कार और मौके पर मिली एक लावारिस मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर 35.920 किलो डोडा-पोस्त और 15.83 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।
  • भीलवाड़ा (प्रतापनगर): भीलवाड़ा में एएनटीएफ ने प्रशिक्षित डॉग की मदद से एक चाय की केबिन पर छापा मारा। आरोपी पूरण भाम्बी चाय बेचने की आड़ में एमडीएमए की तस्करी कर रहा था। टीम ने बोगस ग्राहक भेजकर उसे रंगे हाथों दबोचा और 6 ग्राम एमडीएमए जब्त की।

पुलिस की अपील और सम्मान

आईजी विकास कुमार ने बताया कि इस अभियान में शामिल सभी टीमों को जयपुर मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी गुप्त सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम के नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जब्त माल का लेखा-जोखा:

  • कुल अफीम: 57.640 किलोग्राम
  • डोडा पोस्त: 35.920 किलोग्राम
  • एमडीएमए: 21.83 ग्राम
  • जब्त वाहन: 2 कार और 1 मोटरसाइकिल
  • कुल गिरफ्तार: 4 आरोपी (मुख्य सरगना सहित)

सर्किल न्यूज नेटवर्क के लिए गुमान सिंह राव की रिपोर्ट।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...