Homeराजस्थानजयपुरऑपरेशन थर्ड चैप्टर: 10 साल की फरारी का अंत, 25 हजार का...

ऑपरेशन थर्ड चैप्टर: 10 साल की फरारी का अंत, 25 हजार का इनामी तस्कर मोहम्मद इमरान गिरफ्तार

Published on

एक पर एक कई प्रहार: नशे के स्तंभों को नेस्तनाबूत करने में जुटी एएनटीएफ-एटीएस

जयपुर/चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में एएनटीएफ (Anti-Narcotics Task Force) और एटीएस (ATS) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन थर्ड चैप्टर’ चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 10 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात तस्कर मोहम्मद इमरान पुत्र खुर्शीद अहमद (निवासी: आश्रम रोड स्कूल के पास, बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़) को कपासन थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया है।


मकैनिक से तस्कर बनने का सफर: गाड़ियां ठीक करते-करते इंसान खराब करने लगा

आरोपी मोहम्मद इमरान की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 10वीं पास करने के बाद उसने राजसमंद से आईटीआई की और बड़ी सादड़ी में मोटर गैराज खोल लिया। वह इतना कुशल मैकेनिक था कि चंद मिनटों में गाड़ियों के बड़े नुक्स ठीक कर देता था। इसी हुनर के कारण बड़े-बड़े तस्कर अपनी गाड़ियाँ ठीक कराने उसके पास आने लगे।

यहीं उसकी मुलाकात तस्कर प्रहलाद धाकड़ से हुई, जिसने उसे मोटे मुनाफे का लालच दिया। जल्द ही इमरान गैराज की आड़ में मादक पदार्थों की सप्लाई और दलाली करने लगा। लोगों को लगता था कि गैराज पर भीड़ उसके हुनर की वजह से है, लेकिन पीछे ‘जहर’ का खेल चल रहा था।

2015 से था फरार: बैंक अकाउंट्स ने खोली पोल

वर्ष 2015 में इमरान अपने साथियों प्रहलाद धाकड़ और वसनाराम पुरोहित के साथ अफीम के दूध की तस्करी कर रहा था। जालौर की रानीवाड़ा पुलिस ने वसनाराम को पकड़ लिया, लेकिन इमरान फरार हो गया। पिछले 10 साल से वह नाम बदलकर उदयपुर, राजसमंद और कांकरौली जैसे कस्बों में छिपकर रहता रहा। पुलिस से बचने के लिए वह खुद तो सबसे संपर्क रखता था, लेकिन किसी को अपने तक पहुंचने का रास्ता नहीं देता था। आखिरकार पुलिस ने जब उसके बैंक खातों का ‘पोस्टमार्टम’ किया, तब जाकर उसके काले धंधे की परतें खुलीं।


पकड़े जाने की रोचक पटकथा: ‘स्त्री हठ’ पड़ा भारी

इमरान की गिरफ्तारी बेहद नाटकीय रही। वह रिश्तेदारों से कोसों दूर रहता था, लेकिन दो दिन पहले ससुराल (प्रतापगढ़) में एक कार्यक्रम में जाने के लिए उसकी पत्नी अड़ गई। इमरान ने मना किया, पर पत्नी द्वारा ‘छोड़कर चले जाने की धमकी’ देने पर वह डर गया और झुक गया।

ससुराल पहुंचते ही ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली कहावत चरितार्थ हुई। उसके अपने ही रिश्तेदारों ने एटीएस को सूचना दे दी। जब इमरान स्कॉर्पियो में सवार होकर निकला, तो एएनटीएफ-एटीएस की संयुक्त टीम ने कपासन के पास सिंहपुर टोल प्लाजा पर उसे धर दबोचा।

क्यों रखा गया ‘ऑपरेशन थर्ड चैप्टर’ नाम?

महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम तीन विशेष कारणों से ‘थर्ड चैप्टर’ रखा गया:

  1. कुरान के तीसरे चैप्टर में ‘इमरान’ नाम का जिक्र है।
  2. इमरान की जिंदगी के दो अध्याय (मिस्त्रीगिरी और तस्करी) पूरे हो चुके थे, अब तीसरा अध्याय (जेल) शुरू होने वाला था।
  3. तीन पुत्रों के जन्म के बाद इमरान अक्सर कहता था कि “अब तीन हो गए, आगे का चैप्टर बंद”।

टीम को मिलेगी शाबाशी: इस कार्रवाई में एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर, चित्तौड़गढ़ चौकी और एटीएस उदयपुर की विशेष भूमिका रही। महानिरीक्षक विकास कुमार ने पूरी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराधी की सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम (0141-2502877) या व्हाट्सएप नंबर (9001999070) पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...