: युवा उद्यमी मोहब्बत सिंह देवल की पहल; गणतंत्र दिवस पर पहली बार हुआ 'कागमाला प्रीमियम लीग' का भव्य आयोजन
कागमाला 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कागमाला की धरा पर खेल और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। जसवंतपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयोजक और स्थानीय युवा उद्यमी मोहब्बत सिंह देवल की अनूठी पहल पर गांव में एक दिवसीय 'कागमाला प्रीमियम लीग' क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
शिक्षा विभाग और ग्रामीणों के बीच हुआ 'रौचक' मुकाबला
इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण शिक्षा विभाग वर्सेज कागमाला ग्रामीण की टीमों के बीच खेला गया रोमांचक मैच रहा। गांव के इतिहास में पहली बार इस स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।
राइजिंग स्टार ने जीता खिताब
कड़े मुकाबले के बीच कागमाला ग्रामीण की 'राइजिंग स्टार' टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का खिताब अपने नाम किया। वहीं शिक्षा विभाग की टीम उप-विजेता रही। खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजक मोहब्बत सिंह देवल की ओर से विजेता टीम, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट प्लेयर के लिए आकर्षक ट्रॉफी और पारितोषिक प्रदान किए गए।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान प्रशासक ठाकुर महेन्द्र सिंह देवल, प्रधानाचार्य नारायण लाल जीनगर, पीईईओ पुखराज चौधरी, प्रताप सिंह देवल, दीप सिंह, चुन्नी नाथ, खेमचंद जैन, दीपक प्रजापत, लाडू खान मणेरा, इकबाल पठान, अमृत सोनी, नेपाल सिंह देवल, किशोर कुमार मेघवाल, जबरा राम भील, शोकत खान और मुकेश दर्जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां