Homeराजस्थानजयपुरशौर्य और तकनीक का संगम: मुख्यमंत्री शर्मा ने सेना दिवस प्रदर्शनी का...

शौर्य और तकनीक का संगम: मुख्यमंत्री शर्मा ने सेना दिवस प्रदर्शनी का किया भव्य आगाज़

Published on

सेना के पराक्रम के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी, 12 जनवरी तक आमजन के लिए नि:शुल्क प्रवेश

जयपुर | सेना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 8 से 12 जनवरी तक चलेगी, जिसमें भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को भारतीय सेना के अदम्य साहस और अनुशासन से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ प्रदर्शित आधुनिक हथियार और सेना की उपलब्धियां युवाओं में राष्ट्रसेवा का जज्बा पैदा करेंगी।

7 विशेष ज़ोन में सिमटी सेना की वीरता पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अनुभव बैरवा ने बताया कि प्रदर्शनी को 7 विशेष ज़ोन में बांटा गया है:

  • इतिहास व संरचना ज़ोन: सेना की कमान और गौरवशाली परंपरा की जानकारी।
  • युद्ध व हथियार ज़ोन: ऐतिहासिक सैन्य अभियान और आधुनिक सैन्य तकनीक का प्रदर्शन।
  • वीरता व महिला शक्ति ज़ोन: शहीदों को नमन और सेना में नारी शक्ति के बढ़ते कदम।
  • करियर ज़ोन: सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए मार्गदर्शन।

एक छत के नीचे कई विभागों की स्टॉल प्रदर्शनी में केवल सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डाक विभाग, सीआरपीएफ, वायु सेना और आयुर्वेद संस्थान जैसे विभागों ने भी स्टॉल लगाए हैं। इनके माध्यम से आमजन केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दिग्गजों की मौजूदगी उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, सुमित गोदारा, राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जवाहर सिंह बेढम और वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

भारी पड़ रहा नशे का खेल: दो और सरगना पहुंचे सलाखों के पीछे

चारों दिशाओं में नशा कारोबार ध्वस्त: जालोर से दौसा, फलौदी से हनुमानगढ़ तक चला...