"हम डर गए थे कि ऑपरेशन के बिना कुछ नहीं होगा, लेकिन भारती हॉस्पिटल ने हमें नया जीवन दिया!"
मामला 1: जालोर की अफरोजा बानो बेगम—अनुभवी डॉक्टरों ने टाल दिया ऑपरेशन
रेवदर। अफरोजा बानो बेगम, निवासी जालोर, का प्रेगनेंसी का इलाज शुरू से ही जालोर के महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा था। सातवें महीने में जब उन्होंने सोनोग्राफी करवाई, तो उन्हें बताया गया कि गर्भाशय में एमनियोटिक फ्लूइड सूख चुका है और बच्चा उल्टा है, जिससे ऑपरेशन आवश्यक होगा। परिजन घबरा गए और किसी परिचित के कहने पर वे भारती हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर, रेवदर पहुंचे, जो नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने तुरंत बिना चीरा और टाँके के सफलतापूर्वक नॉर्मल डिलीवरी करवाई। परिजनों ने राहत की सांस ली और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया।

मामला 2: सिरोही की हीना बानो बेगम—नौवें महीने में बढ़ी चिंता, फिर भी मिली राहत
रेवदर। चाँदना (जालोर) निवासी हीना बानो बेगम का इलाज शुरू से सिरोही के सबसे बड़े अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा था। हर विजिट पर उन्हें बताया गया कि सब कुछ सामान्य है और नॉर्मल डिलीवरी होगी।
लेकिन नौ महीने पूरे होने के बाद जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो मायके वाले (रामपुरा, सिरोही) उन्हीं डॉक्टर के पास गए। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं है क्योंकि पेल्विक हड्डियों के बीच जगह कम है और बच्चे के गले में आंवल का आंटा है। उन्होंने तुरंत उदयपुर रेफर करने की सलाह दी।
इसी बीच, रामपुरा की एक परिचित महिला ने परिजनों को भारती हॉस्पिटल, रेवदर ले जाने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वहां के डॉक्टर अनुभवी हैं और नॉर्मल डिलीवरी करवा देंगे। मरीज के परिजन आनन-फानन में भारती हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ कुछ ही मिनटों में नॉर्मल डिलीवरी करवाकर डॉक्टरों ने सभी को राहत दी। मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों और सलाह देने वाली महिला का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।
भारती हॉस्पिटल—रेफर हुए केसों में नॉर्मल डिलीवरी की उम्मीद की किरण
भारती हॉस्पिटल, रेवदर, लगातार उन मामलों में राहत दे रहा है जहाँ बड़े अस्पतालों में ऑपरेशन की सलाह दी जाती है। कई मरीज जो सिरोही से पाली और उदयपुर रेफर किए गए थे, यहाँ आकर नॉर्मल डिलीवरी करवा चुके हैं। यह संस्थान अब क्षेत्र में भरोसे का प्रतीक बनता जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां