जोधपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए 'बजट क्वेस्ट 2026' क्विज लॉन्च किया गया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवाओं को न केवल अपनी वित्तीय समझ दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि वे देश के प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद भी कर सकेंगे।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
इस अभिनव कार्यक्रम को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है:
- प्रथम चरण (क्विज): 3 फरवरी से शुरू हुई इस प्रश्नोत्तरी में युवाओं को इस वर्ष के बजट से संबंधित 30 सवालों के जवाब देने होंगे।
- द्वितीय चरण (निबंध): क्विज में सफल होने वाले युवाओं को पोर्टल पर दिए गए 8 चुनिंदा विषयों में से किसी एक पर निबंध प्रस्तुत करना होगा।
- तृतीय चरण (राज्य स्तरीय): चयनित प्रतिभागियों को वित्तीय विषयों पर पीपीटी (PPT) प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार साझा करने होंगे।

प्रधानमंत्री से संवाद का सुनहरा अवसर
प्रत्येक राज्य से अंतिम रूप से चयनित विजेताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का गौरव प्राप्त होगा। युवा प्रधानमंत्री के समक्ष 'बजट @2026' और 'विकसित भारत बजट' के संबंध में अपने नवाचारों और सुझावों को प्रस्तुत कर सकेंगे।
"माय भारत पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बजट @2026 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।" — राजेश चौधरी, उपनिदेशक, माय भारत केंद्र (जोधपुर)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां