सर्कल न्यूज़ नेटवर्क, रेवदर। चिकित्सा के क्षेत्र में व्यावसायिकता के दौर में रेवदर स्थित भारती हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर ने मानवता और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने पिछले दो दिनों के भीतर राजस्थान और गुजरात के पांच अलग-अलग जिलों से आईं गर्भवती महिलाओं की बेहद जटिल स्थितियों के बावजूद सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवाकर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है।
अक्सर देखा जाता है कि क्रिटिकल केस होने पर निजी अस्पताल मरीजों को बड़े केंद्रों पर रेफर कर देते हैं, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। लेकिन भारती हॉस्पिटल ने इन सभी चुनौतियों को स्वीकार किया। जिन गर्भवती महिलाओं को अन्य चिकित्सालयों द्वारा रेफर कर दिया गया था, उन्हें यहाँ न केवल प्राथमिकता से भर्ती किया गया, बल्कि मात्र 2500 रुपये के बेहद किफायती शुल्क में सफल प्रसव करवाकर एक मिसाल कायम की।
इन समाज की महिलाओं को मिली बड़ी राहत
लाभान्वित होने वाली महिलाओं में सिरोही के वराल निवासी एवं जालौर के जसवंतपुरा की माली समाज की महिला, गुजरात के गांधीनगर की माली समाज की महिला, रेवदर के सनवाडा व वासन की देवासी समाज की महिला, उड़वारिया, जीरावल व पीथापूरा (सिरोही) की भील समाज की महिला, उदयपुर के बिकरनी व रेवदर के मक़ावल की प्रजापत समाज की महिला, इदरला व भटाना की चौधरी समाज की महिला, रेवदर के वासन व वाडका की कोली समाज की महिला, पिंडवाड़ा के इशरा की मुस्लिम समाज की महिला, आबूरोड के बहादुरपुरा व खरूआड़ा की गरासिया समाज की महिला, सिरोही के तंवरी की गोस्वामी समाज की महिला, बाड़मेर के लीलसर की राजपूत समाज की महिला और मंडार (सिरोही) की जोगी समाज की महिलाएँ शामिल हैं।

डॉ. भार्गव देवासी और टीम का रहा विशेष योगदान
इस सफल अभियान में पूरी मेडिकल और नर्सिंग टीम के समर्पण के साथ-साथ क्षेत्र के युवा एवं होनहार डॉ. भार्गव देवासी का विशेष योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में ये सभी जटिल केस सामान्य प्रसव में बदल सके। इसके साथ ही, भारती हॉस्पिटल महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक विशेष मुहिम भी चला रहा है। हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘HPV वैक्सीन’ की स्कीम को प्रमोट किया जा रहा है। डॉक्टरों ने अपील की है कि सही समय पर वैक्सीन लगवाकर इस जानलेवा बीमारी के खतरे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।



