राजस्थान-गुजरात के दूरदराज गांवों से महिलाएं पहुंचीं रेवदर, डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, परिवारों में गूंजा खुशी का शोर
रेवदर का भारती हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर अब उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है, जो बार-बार सिजेरियन ऑपरेशन के डर से जूझ रहे थे। यहां के डॉक्टरों ने अपने कौशल और समर्पण से न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी का विकल्प दिया, बल्कि कई परिवारों की वर्षों पुरानी मुराद भी पूरी की। राजस्थान और गुजरात के दूर-दराज इलाकों से महिलाएं अब इस अस्पताल का रुख कर रही हैं, जहां बिना चीरा-टांका के सामान्य प्रसव संभव हो रहा है।
1. सविता कंवर पत्नी भोपाल सिंह राजपूत, निवासी - उतरज, माउंट आबू
सविता कंवर की पूर्व में दो बार आबूरोड के अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, दोनों बार पुत्रियों का जन्म हुआ। इस बार राजस्थान-गुजरात के प्रसिद्ध संत चंदनगिरिजी महाराज ने पति भोपाल सिंह को पुत्र रत्न और नॉर्मल डिलीवरी का आशीर्वाद दिया। भारती हॉस्पिटल, रेवदर में सविता कंवर की नॉर्मल डिलीवरी हुई और पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इस मौके पर परिजनों, चिकित्सकों और अन्य मरीजों ने चंदनगिरिजी महाराज की जय-जयकार की।

2. फरजाना बानो पत्नी पप्पू ख़ाँ, निवासी - डोडुआ, जिला सिरोही
फरजाना बानो के गर्भ में बच्चा उल्टा था। सिरोही के सबसे बड़े अस्पताल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी थी। परिजन महिला को लेकर भारती हॉस्पिटल, रेवदर पहुंचे, जहां बिना चीरा और टांका के नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई। यह मानवता और चिकित्सा का अद्भुत उदाहरण बना।
3. पारू कंवर पत्नी केशर सिंह, निवासी - उबेड़ा, तहसील पिंडवाड़ा
आबूरोड के सबसे बड़े अस्पताल में सिजेरियन की सलाह के बाद परिजन पारू कंवर को लेकर सीधे भारती हॉस्पिटल, रेवदर पहुंचे। यहां मात्र 5 मिनट में नॉर्मल डिलीवरी कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया गया।
4. भाविका देवी पत्नी आकाश कुमार प्रजापत, निवासी - बरलूट, जिला सिरोही
भाविका देवी को सिरोही के सबसे बड़े अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी थी। परिजन उन्हें भारती हॉस्पिटल, रेवदर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सामान्य डिलीवरी करवाई।
5. गूंजा कुमारी पत्नी नीलेश कुमार प्रजापत, निवासी - सिरोही
गूंजा कुमारी को भी सिरोही के एक अन्य विशेषज्ञ ने सिजेरियन का कहा था, लेकिन भारती हॉस्पिटल, रेवदर में सामान्य डिलीवरी करवा कर डॉक्टरों ने परिवार की खुशी दोगुनी कर दी।
6. डिम्पल कंवर पत्नी जसवंत सिंह सोढ़ा, निवासी - कल्याण सिंह की ढाणी, जिला बाड़मेर
डिम्पल कंवर, जो सुप्रसिद्ध पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. डूंगर सिंह जी राठौड़ (नियो किड्स हॉस्पिटल) की रिश्तेदार हैं, नॉर्मल डिलीवरी की चाहत में लंबी दूरी तय कर भारती हॉस्पिटल, रेवदर पहुंचीं। यहां भी उनकी सामान्य डिलीवरी करवा कर डॉक्टरों ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया।
- रेवदर का भारती हॉस्पिटल: जहां सिजेरियन के बाद भी नॉर्मल डिलीवरी संभव
- डॉक्टरों की मेहनत और मरीजों की उम्मीदों का संगम
- राजस्थान-गुजरात के कोनों से पहुंच रहीं महिलाएं, खुशियों की नई शुरुआत
भारती हॉस्पिटल, रेवदर न सिर्फ चिकित्सा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी मिसाल कायम कर रहा है। यहां की टीम ने यह साबित कर दिया कि सही इलाज, समर्पण और विश्वास से असंभव भी संभव हो सकता है। अब यह अस्पताल उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो बार-बार सिजेरियन ऑपरेशन के डर से जूझ रहे हैं और नॉर्मल डिलीवरी का सपना देख रहे हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां