Homeन्यूज़डूंगरी में सामाजिक सौहार्द की बेहतरीन पहल, भील समाज की बेटी की...

डूंगरी में सामाजिक सौहार्द की बेहतरीन पहल, भील समाज की बेटी की शादी राजपूत परिवार ने करवाई

Published on

सोने चांदी के गहनों के साथ शहनाई बजी, सामाजिक समरसता की चर्चा चहुंओर

रानीवाडा तहसील के डूंगरी गांव में सामाजिक समानता और समरसता का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला है। गांव में भील समाज के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने और बेटी पर पिता का हाथ नही होने पर राजपूत परिवार आगे आया है। उन्होंने धूमधाम से अपने निवास पर बारात को आमंत्रित कर सामाजिक रीति रिवाजों और धूमधाम से बेटी के हाथ पीले कर ससुराल रवाना किया है। ऐसा बेहतरीन उदाहरण प्रशंसा के काबिल होने से चर्चा में आना आम बात है।

हम बात कर रहे है डूंगरी गांव की। गांव में भील समाज के मुखिया मफाराम की मौत होने के बाद परिवार में कमाने लायक नही होने और बेटी के युवा होने पर गांव के देवडा राजपूत समाज के गोदसिंह पुत्र मोहब्बतसिंह ने इस परिवार को मदद करने का निर्णय लिया। भील समाज के लोगों को एकत्रित कर बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाने और उन्ही के कृषि फॉर्म पर शादी करने का प्रस्ताव पेश किया। जिसे भील समाज के लोगों ने खुशी खुशी स्वीकार कर लिया।

भील समाज की बेटी रंगुकुमारी का रिश्ता सामाजिक रीति रिवाजों के अनुसार आजोदर निवासी गोकुलराम से किया गया। शादी का मुहुर्त 18 अप्रेल का तय कर बारात को देवड़ा कृषि फॉर्म पर आमंत्रित किया गया। ढोल थाली और नांच गाने के साथ बारात का स्वागत कर विधि विधान और पंडितों की मौजूदगी में वर वधु को मंडप में फेरे देकर विवाह के गठबंधन में बंधवाया। इस मौके पर भील समाज के पंचों को भी राजपूत परिवार की ओर से आमंत्रित किया गया। सामूहिक भोज की व्यवस्था करवाई गई।

ग्रामीण नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि वधु रंगुकुमारी को देवडा परिवार की ओर से 6 ग्राम सोना, 37 तोला चांदी के जेवरात सहित रसोईघर और रोजाना इस्तेमाल में आने वाला तमाम सामान देकर बेटी को घर से विदाई दी गई। डूंगरी में पूर्व में भी राजपूत समाज की ओर से सामाजिक समरसता के कई उदाहरण पेश किए गए है। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए डूंगरी के राजपूत समाज की बेहतरीन पहल अन्य समाजों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...