Homeबाड़मेर​🚨 बाड़मेर: युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाली युवती और उसके...

​🚨 बाड़मेर: युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाली युवती और उसके दो साथी अहमदाबाद से गिरफ्तार!

Published on

♦️ पुलिस ने 48 घंटे में किया सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश, ममेरा भाई ही निकला मास्टरमाइंड

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

बाड़मेर। बाड़मेर शहर में ज्वेलर सवाई लाल सोनी को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवती विजयलक्ष्मी और उसके दो सहयोगी धीरेंद्र सोनीलक्ष्मण सोनी (लकी) को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि लूट की इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का ममेरा भाई लकी सोनी ही था।

लूट की साजिश और वारदात का तरीका

​पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 12 नवंबर को सवाई लाल सोनी को एक महिला ने कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और घर की तिजोरी से लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई थी।

  • शादी में हुई थी पहचान: पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी विजयलक्ष्मी शादी में मेहंदी लगाने का काम करती है। कुछ समय पहले लकी सोनी के भाई की शादी में वह बाड़मेर आई थी, जहां उसकी पहचान सवाई लाल सोनी से हुई थी।
  • अहमदाबाद में बनी योजना: विजयलक्ष्मी अहमदाबाद में लव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। उसने अपने साथी धीरेंद्र और ममेरे भाई लक्ष्मण सोनी (लकी) के साथ मिलकर इस बड़ी लूट की योजना बनाई।
  • प्लानिंग से पहुंचे बाड़मेर: योजना के तहत तीनों एक कार में अहमदाबाद से बाड़मेर पहुंचे। विजयलक्ष्मी ने सवाई लाल को मैसेज किया और मिलने के लिए बुलाया।
  • घर पर दिया वारदात को अंजाम: सवाई लाल उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल से लेकर अपने घर गायत्री चौक पहुंचा। यहीं पर विजयलक्ष्मी ने मौका पाकर नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। जैसे ही सवाई लाल बेहोश हुआ, विजयलक्ष्मी ने घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चुराए और अपने दोनों साथियों के साथ वापस अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सफलता

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। एसपी मीणा ने बताया कि शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों की सूचना पर तीनों आरोपियों को अहमदाबाद से दस्तयाब किया गया। गहन पूछताछ में तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

​पुलिस अब आरोपियों से लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और इस गैंग से जुड़े अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...